Advertisment

एटा में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत, नौ घायल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

एटा (उप्र) 12 जनवरी (भाषा) एटा जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।

Advertisment

जी टी रोड पर मंगलवार को घने कोहरे के कारण एक ट्रक और एक कंटेनर वाहन के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। इस बीच, एटा-बरेली राजमार्ग पर सिरसा टप्पू ग्राम के समीप एक पिकअप वैन का अगला टायर फट जाने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गये, जिसमें से तीन की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली पिलुआ क्षेत्र में मंगलवार सुबह आठ बजे सुन्ना नहर के पास ट्रक एवं कंटेनर वाहन के बीच टक्कर हो गयी, जिसमें चालक मुश्ताक खान (42) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा ट्रक में सवार असलम गंभीर रूप से घायल गया, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात इन्द्रेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कासगंज से एटा की ओर आ रही एक पिकअप वैन का अगला टायर अचानक फट गया और वैन पलट गयी। इस हादसे में वैन में सवार सोनू (20), कपिल (21), असलम (35), वसीम (22), जावेद (17), सोनू (45), राजवीर (37) और कपिल (30) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एटा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहाँ से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार के लिए आगरा भेज दिया गया है।

Advertisment

उन्होंने बताया कि पिकअप वैन चालक घटना स्थल से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही

भाषा सं जफर सिम्मी

सिम्मी

Advertisment
चैनल से जुड़ें