Today History: आज के ही दिन पहली बार भारतीय सिनेमा को मिली थी आवाज, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में 6 अक्टूबर की तारीख की अपनी एक खास अहमियत है। अमेरिका के गूंगे सिनेमा ने बोलना सीखा।

Today History: आज के ही दिन पहली बार भारतीय सिनेमा को मिली थी आवाज, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में 6 अक्टूबर की तारीख की अपनी एक खास अहमियत है। दरअसल, 1927 में छह अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के गूंगे सिनेमा ने बोलना सीखा। यह वह दिन था, जब देश की पहली बोलती फिल्म ‘द जैज सिंगर’ का न्यूयार्क में प्रीमियर हुआ।

सिनेमा की बात हो तो भारत का जिक्र होना लाजिमी है। भारत में 14 मार्च 1931 को मूक सिनेमा को आवाज़ मिली थी। इसी दिन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा हॉल में भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' रिलीज़ हुई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1949: तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खडगवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आधारशिला रखी।

1957: सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1981: मिस्र के सैन्य अधिकारी और 1970 से देश की सत्ता पर काबिज मोहम्मद अनवर अल सादत की हत्या कर दी गई। उन्होंने इस्राइल के साथ गंभीर शांति वार्ता के लिए प्रयास किए और उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें इस्राइल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2000: जापान के साकाइमिनातो के निकट 7.3 की तीव्रता का भूकंप। यह कोबा में 1995 में आए भूकंप के बाद का सबसे ताकतवर भूकंप था, लेकिन इससे हुआ नुकसान अपेक्षाकृत काफी कम रहा क्योंकि इसका केन्द्रबिंदु गैर रिहायशी इलाकों में था।

2006: संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया

2007: जेसन लुईस ने अपने बूते पूरी दुनिया की परिक्रमा पूरी की। जहाज से लगाई गई इस परिक्रमा को पूरा होने में 13 वर्ष का समय लगा। उन्होंने अपनी यात्रा जुलाई 1994 से लंदन के ग्रीनविच से शुरू की थी।

2007: परवेज मुशर्रफ़ एकतरफ़ा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित।

2007: कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया। 2008 - वैश्विक मंदी के मद्देनज़र भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नक़द सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फ़ैसला किया।

2010:    दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता।

2011: तुहोकू भूकंप और सूनामी के बाद क्षतिग्रस्त हुए जापानी संयंत्रों में सामान्य कामकाज दोबारा शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें

Delhi News: तीस हजारी फायरिंग कांड में आठ वकीलों को मिली जमानत, एडवोकेट्स दो समूहों में हुई थी भिड़ंत

Jharkhand News: राज्य कैबिनेट ने 32 प्रस्तावों को किया मंजूर, कैंसर-रैबीज को लेकर किया यह फैसला

Weather Update Today: आज इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Places to Visit in Kullu: सर्दियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जरूर घूमें कुल्लू में ये 4 जगह

Aaj Ka Panchang: महालक्ष्मी पर बन रहा है ये विशेष योग, पढ़ें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article