Today History: आज ही के दिन देश के 14 निजी बैंकों का हुआ था राष्ट्रीयकरण, जानिए अन्य प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। देश के बैंकिंग इतिहास में 19 जुलाई को महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था।

History of today: आतंक की काली छाया ने फिर घेरा मुंबई को…और क्या-क्या हुआ था 13 जुलाई को खास !

नई दिल्ली। देश के बैंकिंग इतिहास में 19 जुलाई को महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इन बैंकों पर अधिकतर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्ज़ा था। राष्ट्रीयकरण का दूसरा दौर 1980 में आया, जिसके तहत सात और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 19 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1827 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्‍म।

1848 : न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन।

1870 : फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1900 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली। इससे पहले दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।

1940 : एडोल्फ हिटलर ने ब्रिटेन को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।

1969 : अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।

1969 : भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।

1974 : क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।

2001: नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2003 : रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।

2004 : तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।

2005 : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।

2008 : अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

2021: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यात्री बस की ट्रक से टक्कर में 31 लोगों की मौत हुई।

2021: इंग्लैंड में लॉकडाउन, मास्क लगाने की अनिवार्यता और कोविड संबंधी पाबंदियों को एक साल बाद हटाया गया।

ये भी पढ़ें:

MP News: कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा आज से शुरु, दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर दौरे रहेंगे

Tamil Naidu News: बेटे की फीस भरने के लिए मां ने उठाया बड़ा कदम, वजह जानकर हो जाएगें भावुक

Kartik Aaryan: 102 डिग्री बुखार के साथ कार्तिक का दिखा एक्टिंग जुनून, डायरेक्टर कबीर खान ने किया प्राउड

Gajraj Rao to Kiara Advani: ससुर गजराज ने बहू कियारा को भेजा वीडियो संदेश, बताया सुपरवुमन

MP Weather Update: अगले 24 घंटे तक ऐसा रहेगा MP का मौसम, 20 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव, 25 जुलाई तक रहेगा असर!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article