Advertisment

भाजपा में शामिल होने के सवाल पर शिशिर अधिकारी ने कहा, राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोलकाता, 14 जनवरी (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद एवं भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी ने खुद को पूर्वी मिदनापुर जिला अध्यक्ष पद से हटाए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को यह कहकर भाजपा में जाने का संकेत दिया कि ''राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है।''

Advertisment

हालांकि अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अभी इस बारे में फैसला नहीं लिया है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

अधिकारी ने पूर्वी मिदनापुर जिले के कांति में पत्रकारों से कहा, ''मैंने राजनीति में अपना पूरा जीवन गुजार दिया है। अगर कोई यह सोचता है कि एक पद से हटाए जाने पर मैं राजनीति छोड़ दूंगा तो वे गलत हैं। मैं जनता के लिए काम करता रहूंगा।''

भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर तीन बार से सांसद अधिकारी (80) ने कहा कि उन्होंने अभी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है।

Advertisment

उन्होंने कहा, ''राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। लेकिन, मैं जो भी फैसला लूंगा, पार्टी प्रमुख के साथ चर्चा के बाद ही लूंगा।''

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

Advertisment
चैनल से जुड़ें