Advertisment

‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के पोस्टर पर ऋचा चड्डा ने कहा, ‘‘ अनजाने में हुई चूक’’

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुम्बई, 15 जनवरी (भाषा) अदाकारा ऋचा चड्डा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के पोस्टर को लेकर हुए विवाद पर सफाई दी और इसे ‘‘अनजाने में हुई चूक’’ बताया।

Advertisment

ऋचा की आने वाली फिल्म का एक पोस्टर पांच जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें दलित समुदाय को रूढ़िबादी धारणा के तहत दिखाने की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने काफी आलोचना की थी। ऋचा पोस्टर में हाथ में झाड़ू लिए नजर आ रही थीं। वहीं उस पर 'अनटचेबल, अनस्टॉपेबल’ भी लिखा था।

कई लोगों ने पोस्टर ‘अनटचेबल’ (अछूत) शब्द को लेकर भी आपत्ति जतायी थी।

अदाकारा ने कहा कि फिल्म में काम करते समय उन्होंने काफी कुछ सीखा।

ऋचा ने एक बयान में कहा, ‘‘ फिल्म के पहले पोस्टर की काफी आलोचना हुई, वह भी सही कारणों की वजह से... मेरे लिए वह केवल किरदार द्वारा इस्तेमाल किया गया, एक सामान था, जो कि कई लोगों को दलित समुदाय को लेकर बनी हुई रूढ़िवादी धारणा को प्रतिबिंबित करने वाला दिखा।’’

उन्होंने कहा कि तुरंत ही गलती का एहसास कर लिया गया और अगले दिन ही एक नया पोस्टर जारी किया गया।

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘ यह खेदजनक और पूरी तरह से अनजाने में हुई एक चूक थी, किसी ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। हम माफी चाहते हैं।’’

भाषा निहारिका नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें