Advertisment

नये साल के पहले दिन- सोना मामूली नीचे, चांदी 404 रुपये गिरी

author-image
Bhasha
भारत ने 2015-20 के दौरान व्यापार को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए: डब्ल्यूटीओ

नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 20 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 49,678 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

Advertisment

इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 49,698 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 404 रुपये की गिरावट के साथ 67,520 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। इससे पिछले दिन यह भाव 67,924 रुपये प्रति किलो था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,895 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 26.34 डालर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

Advertisment

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ‘‘सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में सीमित दायरे में कारोबार हुआ जिसका कारण महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों का अभाव और मिले जुले वैश्विक संकेत हैं।’’

भाषा राजेश राजेश महाबीर

महाबीर

Advertisment
चैनल से जुड़ें