Delhi Weather Update: होली पर चुभने लगी धूप, बढ़ रहा है अधिकतम तापमान,जानें आज के मौसम का हाल

नई दिल्ली। (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी (Delhi Weather Update) में सोमवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग छह डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे वायु में नमी का स्तर 62 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सफर ऐप के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 यानि ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा। 201 से 300 के बीच एक्यूआई को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 से अधिक को ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
तीन दिन में 8 डिग्री तक चढ़ा पारा
बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली के तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया था। जिसके तहत मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान मंगलवार को 29 डिगी के पास दर्ज किया गया था, जो अगले दिन 34 डिग्री के पास पहुंच गया था, लेकिन अगले दिन यानी गुरुवार को ही अधिकतम तापमान वापस 29 डि्ग्री के पास दर्ज किया गया था, लेकिन गुरुवार के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। जो रविवार को 37.3 डिग्री पर रह है। नतीजतन तीन दिन में दिल्ली का तापमान 8 डिग्री तक चढ़ा है।