Omlette Recipe: नाश्ते के लिए ट्विस्ट के साथ बनाएं ऑमलेट, हर किसी को आएगी पसंद ये डिश

Omlette Recipe: सुबह अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ अलग खाना चाहते है तो आप अपने दिन की शुरूआत मसाला ऑमलेट से कर सकते हैं।

Omlette Recipe: नाश्ते के लिए ट्विस्ट के साथ बनाएं ऑमलेट, हर किसी को आएगी पसंद ये डिश

Omlette Recipe: सुबह अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ अलग खाना चाहते है तो आप अपने दिन की शुरूआत मसाला ऑमलेट से कर सकते हैं। नाश्ते के लिए यह एक बेहतरीन आप्शन है जिसे आप सिर्फ 20 मिनट में बना सकते हैं।

साधारण अंडे का ऑमलेट तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन एक बार मसाला ऑमलेट का टेस्ट चखने के बाद आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे।

मसाला ऑमलेट बनाने के लिए सामग्री

अंडे, प्याज़, टमाटर और कई सारे मसालों में बनाई गई ये रेसिपी सभी को पसंद आएगी। यह बनाने में बेहद ही आसान है तो इस सनडे इस आमलेट को जरूर बनाकर खाएं।

विधि

मसाला आमलेट बनाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ अंडो की जरूरत पड़ेगी। आप हर इंसान के हिसाब से एक या दो अंडे का आमलेट बना सकती हैं।

अब एक बाउल लें और उसमें सभी अंडो को तोड़कर डा लें और फिर अच्छे से लें। अंडो को फेंटने के बाद इसमें प्याज,टमाटर, हरी मिर्च, स्वाद अनुसार नमक और ऑरिगेनो डालें।

आप अपनी पसंद अनुसार किसी भी वेजीटेबल या मसालों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसके बाद एक पैन में मक्खन को पिघला लें। जैसी ही मक्खन पिघल जाए इसके बाद इसमें फेंटे हुए अंडो का मिश्रण डालें।

अब एक तरफ से अंडे को पकने दें। मक्खन को पैन की किनारे पर भी लगा लें ताकि इससे अंडा पैन को कोने में चिपके नहीं।

इसके बाद आमलेट पर चीज़ (घर पर आसानी से बनाएं चीज़) को कद्दूकस कर लें। आप चाहें तो चीज़ के छोटे-छोटे टुकड़े करके भी आमलेट में डाल सकती हैं।

उतना ही चीज़ डालें जितना आपको पसंद हो। अब आमलेट को एक तरफ से मोड़ लें।

अब आमलेट को अच्छी तरह से पकने दें।

लीजिए तैयार है आपका मसाला आमलेट। अब इसे धनिया की पत्ती से गार्निश कर लें और सॉस के साथ गरमागरम परोसें।

यह भी पढ़ें 

UGC NET 2023 Schedule: UCG NET परीक्षा दिसंबर 2023 का डिटेल्ड शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखिए

MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिग्विजय सिंह ने दिया धरना

Uzbekistan Indian Restaurant: बेंगलुरू के शख्स ने समरकंद में खोला एकमात्र भारतीय रेस्तरां, 350-400 लोग आते हैं रेस्तरां में

Goa Cabinet Reshuffle: मंत्री नीलेश कैब्राल ने राज्य मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Sanjay Gadhvi Passed Away: नहीं रहे ‘धूम’ के डायरेक्टर संजय गढ़वी, 3 दिन बाद मनाने वाले थे जन्मदिन

Omlette Recipe, नाश्ते, ऑमलेट, ब्रेकफास्ट, विधि, मसाला ऑमलेट बनाने के लिए सामग्री , 20 मिनट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article