Omkareshwar News: ओंकोरेश्वर के दर्दनाक हादसा, नहर में नहाने गई डूबी छात्राएं, डूबने से मौत

Omkareshwar News : ओंकोरेश्वर के दर्दनाक हादसा, नहर में नहाने गई डूबी छात्राएं, डूबने से मौत

खंडवा। शहर में आज सुबह एक Omkareshwar News दर्दनाक हादसे में चार बालिकाओं की मौत हो गई है। घटना ओंकारेश्वर बांध की है। जहां आश्रम की बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई है। दरअसल बालिकाएं नहर में नहाने गई थीं। जहां गहरे पानी में एक छात्रा छूटने लगी। जिसे बचाने के लिए अन्य तीन बालिकाएं भी नहर में कूद गईं। जिसके बाद तीनों की मौत हो गई। मंत्री विश्वास सारंग ने इस घटना पर ट्वीट कर शोक जताया है।

बताया जा रहा है कि तीनों बालिकाएं आश्रम में रह कर पढ़ाई करती ​थीं। इस हृदय विदारक घटना से आश्रम और गांव में मातम पसर गया है। चारों बालिकाएं खरगोन व बड़वानी जिले की रहने वाली हैं। बचपन से बालिकाएं आश्रम में रह कर पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि एक दूसरे को बचाने में बालिकाएं नहर में डूबी हैं।

यहां की है घटना —
आपकों बता दें ओंकारेश्वर के पास ग्राम कोठी में साध्वी ऋतंभरा का पिताम्बरेश्वर आश्रम है। इसी आश्रम के निकट ओंकारेश्वर बांध की नहर बहती है। जिसके किनारे घाट बना है। जहां बुधवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे 8 से दस बालिकाएं नहाने गई थी। घाट पर रैलिंग से बंधी सांकल पकड़कर नहा रही थी तभी एक बालिका के हाथ से सांकल छूट गई और वह नहर के तेज बहाव के साथ बहने लगी। जिस नहर में डूबता देख दूसरी बालिका भी नहर में कूद गई और वह भी डूबने लगी।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password