/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/ाीूबपरह.jpg)
Neeraj Chopra: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। सोमवार, 22 मई को पुरूष भाला फेंक स्पर्धा में चोपड़ा ने वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल कर ली है। बता दें कि यह मुकाम हासिल करने वाले वह पहले भारतीय पहले एथलिट है।
यह भी पढ़ें... Jabalpur Congress: प्रियंका गांधी के महाकौशल दौरे के जरिए 2018 का इतिहास फिर दोहराने की तैयारी
नीरज चोपड़ा, एक ऐसा नाम है, जिसे शायद ही ऐसा कोई होगा, जो नहीं जानता होगा। टोक्यो ओलंपिक 2021 में पुरुष वर्ग भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले चोपड़ा ने एंडरसन पीटर्स को नंबर 1 के तमगे से हटा दिया है। चोपड़ा ने 87.59 मीटर थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।
नीरज चोपड़ा ने अपने शानदार ओलंपिक थ्रो के बाद 2022 में विश्व चैम्पियनशिप से रजत पदक जीता और डायमंड लीग भी जीता। जिसकी बदौलत नीरज चोपड़ा ने मेन्स जेवलिन में वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है। बता दें कि टॉप-10 की लिस्ट में तीन भारतीय एथलीट हैं। नीरज के अलावा डीपी मनु छठे स्थान पर हैं, जबकि रोहित यादव सूची में 10वें स्थान पर हैं। इस बीच, पाकिस्तानी ट्रैक स्टार अरशद नदीम ने पांचवां स्थान हासिल किया।
यह भी पढ़ें... IPL 2023 Playoffs: 23 मई से शुरू हो रही ट्रॉफी की जंग, जानिए कब-कब होंगे मैच
दोहा डायमंड लीग में जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने मीडिया से कहा, "यह बहुत कठिन जीत थी, लेकिन मैं खुश हूं, यह वास्तव में मेरे लिए एक अच्छी शुरुआत है। मुझे उम्मीद है कि मैं अगली प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर आऊंगा और इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करूंगा।"
यह भी पढ़ें... 2000 Fake Note: फर्जी नोट मिलने पर होगी यह कार्रवाई, घर से भी बदल सकते हैं 2000 के नोट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us