Oily Skin Problem : गर्मियां की दस्तक, शुरू करें ये होममेड फेस वॉश, ऑयली स्किन से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। कुछ ही दिनों Oily Skin Problem में सही तरीके से गर्मी की Organic Face Wash For Oily Skin शुरुआत हो रही है। इसी के साथ स्किन प्रॉब्लम भी लोगों को परेशान करने लगेंगी। अगर आप भी अपनी ऑयली स्किन से परेशान रहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ होम मेड प्रोडक्ट।
ये बढ़ जाती हैं समस्याएं —
आयली स्किन वालों को सबसे बड़ी समस्या गर्मी के मौसम में ही आती है। क्योंकि इस मौसम में उड़ने वाली धूल—मिट्टी फेस पर चिपकने से पिंपल और दाने की समस्या आने लगती है। इन सब परेशानियों से बचने के लिए आप कुछ नेचुरल चीजों को अप्लाई करना शुरू कर सकते हैं। दरअसल केमिकल युक्त चीजों के इस्तेमाल से त्वचा ड्राई होने लगती है। इन सभी के चलते आपको चेहरे पर लालामी और सूखापन आने लगता है। लेकिन अगर आप डीप क्लीन चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनाना होंगे सिंपल और प्राकृतिक तरीके।
ये रहे वे कुछ खास प्राकृतिक —
मुल्तानी मिट्टी
तैलीय त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। आप भी इसे बड़े आसान तरीके से अपने चेहरे पर एप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1 या 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को एक बाउल में लेकर 2 एस्पिरिन की गोलियां मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। रोजाना नहाने से पहले इसे अप्लाई चेहरे पर अप्लाई किया जा सकता है।
संतरे और कच्चा दूध —
दूसरे घरेलू उपाय के रूप में कच्चा दूध का उपाय बेहद कारगार माना जाता है। ये कई तरीके से त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये आपके चेहरे के दाग-धब्बे को तो मिटाता ही है साथ ही साथ दूसरी त्वचा संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। इसके लिए संतरे के छिलकों का पाउडर लेकर उसे कच्चे दूध के साथ मिक्स कर पेस्ट बना लें। फिर इसे नहाने से पहले चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हाथों को गीला करके गोलाकार घुमाते हुए रब करते हुए मसाज करें। पानी से धो लें।
एलोवेरा करेंगा चेहरा बेदाग —
हमारे आयुर्वेद में एलोवेरा शुरू से ही उपयोग किया जाता रहा है। ये त्वचा को निखारने के साथ—साथ दाग—धब्बों को भी दूर करता है। इसे एक फेस वॉश की तरह उपयोग किया जा सकता है। इसके उपयोग के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
चेहरे से हट जाएगा एक्स्ट्रा ऑयल
एक्स्ट्रा ऑयली स्किन से परेशान लोगों के चावल का आटा एक बेहतर विकल्प है। इसे फेस वॉश के रूप में उपयोग करने से न सिर्फ रंगत आती है बल्कि मृत त्वचा भी साफ हो जाती है। इस चावल के आटे में थोड़ी मात्रा में कॉर्न स्टार्च भी मिलाया जा सकता है। इसे लगाने के बाद हल्का सूखने पर तुरंत गोलाकार घुमाते हुए धो लेना चाहिए।