Odisha Sambalpur Curfew Remove: 6 थाना क्षेत्रों में से दो का हटाया कर्फ्यू, जानें पूरी खबर

ओडिशा के संबलपुर जिला प्रशासन ने हिंसा प्रभावित इस शहर के छह थाना क्षेत्रों में से दो में बुधवार को कर्फ्यू हटा लिया।

Odisha Sambalpur Curfew Remove: 6 थाना क्षेत्रों में से दो का हटाया कर्फ्यू, जानें पूरी खबर

संबलपुर। Odisha Sambalpur Curfew Remove ओडिशा के संबलपुर जिला प्रशासन ने हिंसा प्रभावित इस शहर के छह थाना क्षेत्रों में से दो में बुधवार को कर्फ्यू हटा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रशासन ने जारी किया आदेश

जिला प्रशासन की ओर जारी आदेश के अनुसार संबलपुर सदर थाना और बरीपाली थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू हटा लिया गया है जिसे हनुमान जयंती समारोहों के दौरान हिंसा होने के बाद 14 अप्रैल की रात को लगाया गया था। एक अधिकारी ने कहा कि लेकिन शहर के चार थाना क्षेत्रों -- संबलपुर टाउन, ऐंथपाली, धानुपाली और खेत्राजपुर में कर्फ्यू लगा रहेगा।

प्रशासन ने 23 अप्रैल को इंटरनेट सेवा की थी बहाल

प्रशासन ने 23 अप्रैल को इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी थी जिसे 13 अप्रैल को निलंबित किया गया था। ओडिशा के इस पश्चिम शहर में दो अलग अलग तिथियों पर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। यह हिंसा 12 अप्रैल को हनुमान जयंती पर जब बाइक रैली निकाली गयी तब और 14 अप्रैल जब मुख्य शोभायात्रा निकाली गयी थी, तब हुई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article