Advertisment

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने केंदू श्रमिकों के लिए 92.37 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भुवनेश्वर, 12 जनवरी (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंदू के पत्ते तोड़ने वालों और इससे जुड़े अन्य श्रमिकों के कल्याण के लिए 92.37 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने सोमवार को केंदू पत्ते से जुड़े कार्यों में लगे हुए लोगों के कल्याण की समीक्षा करते हुए यह घोषणा की, जिनमें ज्यादातर आदिवासी लोग हैं।

उन्होंने कहा कि कुल राशि में से, 59.78 करोड़ रुपये बोनस के रूप में वितरित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से राज्य सरकार ने केंदू पत्ते के व्यापार में लगे लोगों को बोनस देने का प्रावधान किया है।

Advertisment

पटनायक ने यह भी घोषणा की कि केंदू श्रमिक की मृत्यु या स्थायी विकलांगता के मामले में सहायता राशि एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये की जाएगी।

केंदू पत्ते का इस्तेमाल मुख्य रूप से बीड़ी बनाने में होता है।

भाषा कृष्ण शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें