October Vrat Tyohar 2023: अक्टूबर में आएंगे ये व्रत-त्योहार, दशहरा से लेकर शरद पूर्णिमा तक की डेट, पढ़ें पूरी लिस्ट

October Vrat Tyohar 2023: अक्टूबर में आएंगे ये बड़े त्योहार, दशहरा से लेकर शरद पूर्णिमा तक की डेट, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

October Vrat Tyohar 2023: अक्टूबर में आएंगे ये व्रत-त्योहार, दशहरा से लेकर शरद पूर्णिमा तक की डेट, पढ़ें पूरी लिस्ट

October Vrat Tyohar 2023 : दो दिन बाद अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। 29 सितंबर से पितृपक्ष की शुरूआत हो चुकी है। अक्टूबर में दशहरा से लेकर शरद पूर्णिमा तक सभी बड़े त्योहार आने वाले हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि अक्टूबर में और कौन-कौन से व्रत-त्योहार आएंगे। इनकी डेट क्या है।

अक्टूबर में आएंगे ये त्योहार

अक्टूबर महीने में शारदीय नवरात्रि, प्रदोष व्रत, पूर्णिमा, अमावस्या, दशहरा और एकादशी के व्रत और त्योहार आएंगे। इस महीने की शारदीय नवरात्रि की तो बात ही अलग होती है। महिलाएं गरबा खेलती हैं। तो वहीं साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दशहरा (Dussehra) भी इसी महीने आएगा।

6 अक्टूबर को जीवितपुत्रिका व्रत

बच्चे की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला व्रत जीवित्पुत्रिका 6 अक्टूबर के दिन रखा जाएगा। आपको बता दें इस व्रत को जितिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत में मां अपने बच्चों की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं और भगवान सूर्यनारायण की पूजा करती हैं। यह निर्जला व्रत होता है और इसकी विशेष मान्यता है।

10 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी

पितरों की पूजा के लिए खास तौर पर इंदिरा एकादशी का विधान है। अक्टूबर में 10 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी आएगी।

11 अक्टूबर को प्रदोष व्रत

11 अक्टूबर को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ये बुधवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। शाम के समय प्रदोष काल में शिव पूजा करते हैं।

14 अक्टूबर को श्राद्ध या महालय अमावस्या

29 सितंबर से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहे हैं। इनकी विदाई 14 अक्टूबर को होगी। 14 अक्टूबर को महालय अमावस्या या महालय श्राद्ध पड़ेगा। इस दिन श्राद्ध पक्ष समाप्त हो जाएंगे।

15 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि

15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी। नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया जाएगा। घरों के साथ-साथ मंदिरों में जवारे रखे जाएंगे।

22 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी

22 अक्टूबर को नवरात्रि क आठवां दिन यानि दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन कई घरों में कुल देवी का पूजन भी किया जाता है। भक्त इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए कन्या पूजन भी करते हैं।

23 अक्टूबर को महानवमी

नवरात्रि के अंतिम दिन यानि दुर्गाष्टमी के दूसरे दिन 23 अक्टूबर को महानवमी आएगी। इसी के साथ नवरात्रि की समाप्ति हो जाएगी और मैया विदा हो जाएंगीं।

24 अक्टूबर को दशहरा

नवरात्रि की समाप्ति दशहरा या विजयादशमी इस साल 24 अक्टूबर के दिन पड़ रहा है। दशहरा का त्योहार रावण के वध के दिवस के रूप और भगवान राम की विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

25 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी

हर महीने पड़ने वाली दो एकादशियों में दूसरी एकादशी 25 अक्टूबर को आएगी। इस एकादशी पर व्रत और पूजा-पाठ करने से मान्यतानुसार सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

26 अक्टूबर को प्रदोष व्रत

हर महीने पड़ने वाले दो प्रदोष व्रतों में दूसरा प्रदोष व्रत 26 अक्टूबर को पड़ेगा। गुरुवार के दिन इसे किया जा सकेगा। पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) रखा जाता है और शिव पूजा होती है।

शरद पूर्णिमा

बच्चों के लिए किया जाने वाला शरद पूर्णिमा का व्रत भी अक्टूबर में आएगा। इसे 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के साथ इस महीने व्रतों की समाप्ति हो जाएगी। शनिवार के दिन शरद पूर्णिमा आएगी। इस दिन को लेकर धार्मिक मान्यता है कि इस दिन की पूजा करने से बालक की दीर्घायु होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

यह भी पढ़ें: 

Pitru Paksha 2023: कल से शुरू हो रहे हैं पितृपक्ष, जानें श्राद्ध पक्ष से जुड़ी जरूरी बातें, पूरी तिथियां, तर्पण करने का सही तरीका

Pitru Paksha 2023: क्या केवल बड़ा और छोटा बेटा ही कर सकता है श्राद्ध? जानें क्या कहता है शास्त्र

Asian Games 2023: अनुष अग्रवाला ने घुड़सवारी प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल, जैस्मिन भी मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में

इस दिन शुरू होगी अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, मिलेगा बड़ा डिस्काउंट, बैंक छूट और भी बहुत कुछ, जानें पूरी खबर

Honey Water Benefits: सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ ले शहद, अपच और सूजन से मिलती है राहत

October Vrat Tyohar 2023, October Vrat Tyohar 2023  in hindi, Vrat Tyohar in October , shardiya navratri 2023, dussehra date, अक्टूबर व्रत त्योहार 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article