Bank Holiday: अक्टूबर में आ रहे हैं दहशरा, दीपावली, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI द्वारा जारी छट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday: अक्टूबर में आ रहे हैं दहशरा, दीपावली, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI द्वारा जारी छट्टियों की लिस्ट

bank-holiday-list-october

bank-holiday-list-october

October 2024 Bank Holiday List in Hindi: अक्टूबर में त्योहारों की झड़ी लगने वाली है। इस महीने नवरात्रि (Shardiya Navratri) , दशहरा (Dussehra) , धनतेरस (Dhanteras ) , करवा चौथ, दीपावली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में पैसों की जरूरत तो होती ही है। अगर आप भी अक्टूबर में पैसों की कमी से होने वाली समस्या से बचना चाहते हैं तो आपको चलिए हम आपको बताते हैं कि अक्टूबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर के पहले सप्ताह की छुट्टी 

2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर और 3 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने से, महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर को रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

10 अक्टूबर  को महा सप्तमी होने के कारण देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी और 11 अक्तूबर को महानवमी होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे
12 अक्टूबर को आयुध पूजा, दशहरा और दूसरा शनिवार होने के अवसर पर देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी

13, 17 और 20 अक्टूबर Bank Holiday

13 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे और 17 अक्तूबर 2024 को कटि बिहू के अवसर पर असम में बैंकों की छुट्टी रहेगी। साथ ही इसी दिन प्रगट दिवस यानी वाल्मीकि जयंती के कारण भी कई राज्यों के बैंक बंद रहेंगे
20 अक्तूबर 2024 को बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी, इसलिए इस दिन बैंकों में काम नहीं होगा

26, 27 और 31 अक्टूबर Bank Holiday

26 अक्तूबर को महीने के चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में और परिग्रहण दिवस की वजह से जम्मू और कश्मीर के बैंक बंद रहेंगे
27 अक्तूबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे
31 अक्तूबर 2024 को नरक चतुर्दशी और सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन है, इसलिए इस दिन देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में इतने दिन रहेंगे बैंकों में छुट्टी

2 अक्टूबर: गांधी जयंती

3 अक्टूबर: कई राज्यों में नवरात्रि प्रारंभ होने पर बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश होने पर रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

12 अक्टूबर: दहशरा के चलते बैंक बंद रहेंगे।

13 अक्टूबर: महीने का दूसरा रविवार

17 अक्टूबर: वाल्मीकि जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर: महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर: महीने का तीसरा रविवार रहेगा।

27 अक्टूबर: महीने का चौथा रविवार रहेगा।

31 अक्टूबर: दीपावली रहेगी। जिसके चलते बैंक बंद रहेंगें।

दहशरा पर एक दिन की छुट्टी लेने पर चार दिन की मौज

आपको बता दें इस बार दहशरा 12 अक्टूबर महीने के दूसरे शनिवार को पड़ रहा है। ऐसे में यदि बैंक कर्मचारी महाष्टमी पर एक अवकाश लेते हैं तो उन्हें लगातार तीन दिन का लंबा वीकेंड मिल जाएगा।

इसी तरह यदि 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के बाद लगातार दो दिन की छुट्टी ली जाती है तो 20 अक्टूबर को रविवार होने से आपको चार दिन का अवकाश मिल जाएगा।

RBi Bank Holiday List

1 अक्टूबर: राज्य विधानसभा के आम चुनाव 2024

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती/महालय अमावस्या

3 अक्टूबर: नवरात्र स्थापना

10 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा (महासप्तमी)

11 अक्टूबर: दशहरा (महाष्टमी/महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसैन)/दुर्गा अष्टमी

12 अक्टूबर: दशहरा/दशहरा (महानवमी/विजयदशमी)/दुर्गा पूजा (दसैन)

14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन)

16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा

17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मिकी जयंती/कटी बिहू

26 अक्टूबर: परिग्रहण दिवस

31 अक्टूबर: दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/नरक चतुर्दशी

ऐसे देख सकते हैं आरबीआई की बैंक हॉलिडी लिस्ट

अगर आप भी अपने राज्य में बैंकों की हॉलिडे लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप आरबीआई की वेबसाइट https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर जाकर क्लिक करें। यहां आपको सभी राज्यों में बैंक कब बंद रहेंगे ये पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bank Holiday List: आज से चार दिन बैंकों में रहेगा अवकाश, यहां देखें आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article