History Of 2nd October: 2 अक्टूबर सिर्फ गांधी और शास्त्री जी की जयंती के लिए नहीं, इन घटनाओं के लिए भी है खास

History Of 2nd October: भारत के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख का खास महत्व है। यह तारीख देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन...

History Of 2nd October: 2 अक्टूबर सिर्फ गांधी और शास्त्री जी की जयंती के लिए नहीं, इन घटनाओं के लिए भी है खास

History Of 2nd October: भारत के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख का खास महत्व है। यह तारीख देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म भी दो अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था।

देश-दुनिया के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख कई एतिहासिक घटनाएँ दर्ज हैं, आईए इन पर नजर डालते हैं।

◼️1869:  मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का गुजरात के पोरबंदर में जन्म।

◼️1904: पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म।

◼️1929: महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।

◼️1952: सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत।

◼️1955: मद्रास के पेरम्बूर में इंटीग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया।

◼️1968: मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का आंदोलन, पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगों की मौत।

◼️1985: दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू।

◼️2000: भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।

◼️2001: उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान पर हमले की स्वीकृति दी।

◼️2006: परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

◼️2014: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें: 

PM Modi Bastar visit: पीएम के दौरे से पहले सियासत तेज, आदिवासी समाज ने किया बस्तर बंद का आव्हान  

Asian Games 2023: साबले ने किया कारनामा, 3000 मीटर स्टीपलचेस में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने

Bollywood News: साउथ में गजलड ही डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, खुद से 20 साल बड़े सुपरस्टार के साथ करेंगी रोमांस

AIIMS Recruitment 2023: एम्स रायबरेली ने 40 जूनियर रेजिडेंट पद पर जारी की अधिसूचना, जानें कैसे करें आवेदन

 Health Tips: ड्राई फ्रूट्स को जानें कच्चा या भूनकर कैसे खाना होता है बेहतर

2nd october history, history of 2nd october, mahatma gandhi, lal bahadur shashtri, pm modi, narendra modi

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article