Oct 2 Daily Horoscope 2021 : इन चार राशि के जातकों को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, बाकी भी जानें अपना हाल

Oct 2 Daily Horoscope 2021 : इन चार राशि के जातकों को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, बाकी भी जानें अपना हाल

2 oct

नई दिल्ली। 2 अक्टूबर का दिन मेष राशि के Oct 2 Daily Horoscope 2021जातकों को भाग्य का साथ दिलाएगा। इसके अलावा शनिवार के दिन पंडित रामगोविन्द शास्त्री इन चार राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आपको परिवार में बड़ों का ध्यान रखना होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों को सेहत का ध्यान रखना होगा। गिरावट आ सकती है। आपके द्वारा किए गए परिश्रम का फल जरूर मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अच्छा है। अध्यात्म में आपका मन लगेगा। शिक्षा क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों के लिए धन आगमन होगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपकी सलाह व्यापार में सफलता दिलाएगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातक यात्रा पर जा सकते हैं। घर के कामों में समय बीतेगा। शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस करेंगे।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों को व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। दूसरों की मदद करेंगे। मानसिक शांति महसूस करेंगे।

तुला राशि —
तुला राशि के जातक उत्साह में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मजबूती आएगी। धन आगमन होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। अपने स्वभाव से दूसरों को अपनी और आकर्षित करेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों को सेहत पर ध्यान देना होगा। घर के कामों में समय बीतेगा। वाणी प्रभावशाली रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान दें।

मीन राशि —
मीन राशि के जातक मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। आपको क्रोध पर काबू रखने की सलाह दी जा रही है। कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password