Advertisment

दो दिन बाद उतर रहे हैं पंचक: कर सकेंगे दीपावली की तैयारी, क्यों लगी थी पुताई और रंग-रोगन पर रोक

Oct Panchak 2024 End Date: दो दिन बाद उतर रहे हैं पंचक: कर सकेंगे दीपावली (Diwali 2024) की तैयारी, क्यों लगी थी पुताई और रंग-रोगन पर रोक

author-image
Preeti Dwivedi
Panchak Jan 2025

Panchak Jan 2025

October Panchak 2024 End Date and Time: 13 अक्टूबर रविवार को शुरू हुए पंचक दो दिन बाद उतरने वाले हैं। ऐसे में पंचकों में जिन कामों पर रोक लगी थी उन्हें अब आप कर पाएंगे।

Advertisment

यानी अब आप बेफिक्र होकर दीपावली की तैयारी कर पाएंगे। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं चलिए जानते हैं। साथ ही जानेंगे कि पंचकों के पांच दिनों में किन कामों पर रोक लगी थी।

यह भी पढ़ें: Surya Gochar: तुला में सूर्य का गोचर आज, कर्क, मीन, वृश्चिक राशि वाले रहें सतर्क, किसे होगा धन लाभ

पंचकों में क्या नहीं करना चाहिए

ज्योतिषाचार्य पंडित सनत कुमार खंपरिया के अनुसार पंचकों में पांच काम होते हैं जिनकी मनाही होती है। इनमें ऐसा माना जाता है पंचकों में कोई भी शुभ काम नहीं करना (Panchak me Kya nahi Karna Chahiye) चाहिए। पंचक में लकड़ी या लकड़ी का सामान घर नहीं लाना चाहिए।

Advertisment

इस दौरान चारपाई बुनवाना भी वर्जित माना गया है। इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना वर्जित है। साथ ही घर को भी इस दौरान रंगरोगन और पेंट नहीं कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  MP Transfer Policy को लेकर बड़ा अपडेट: क्या करना पड़ सकता है लंबा इंतजार, इस महीने के बाद हो सकते हैं ट्रांसफर

कर पाएंगे दीपावली की तैयारी

आपको बता दें पंचकों में रंगरोगन और पुताई कराना वर्जित है। ऐसे में यदि आप भी दीपावली (Diwali 2024) की तैयारी करने के लिए पुताई का इंतजार कर रहे हैं तो अब दो दिन बाद यानी शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2024) पर 17 अक्टूबर को शाम 5:14 के बाद से इस काम की शुरुआत कर सकते हैं।

Advertisment

अक्टूबर में पंचक कब समाप्त होंगे

हिन्दू पंचांग लाला रामस्वरूप के अनुसार अक्टूबर में पंचकों की समाप्ति (Oct Panchak End Date Time 2024 in Hindi News) 17 अक्टूबर गुरुवार को हो रही है। इनकी शुरुआत 13 अक्टूबर रविवार को हुई थी।

karwa Chauth: कहीं अधूरा न रह जाए करवा चौथ का व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री लिस्ट, कथा, चांद निकलने का समय और व्रत नियम

अक्टूबर में चल रहे हैं रोग पंचक

ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार रविवार को पंचकों की शुरु होती है तो उन्हें रोग पंचक कहा जाता है। इस बार इन पंचकों की समाप्ति गुरुवार को हो रही है।

Advertisment

पंचक कितने तरह के होते हैं (Type of Panchak)

पंचकों मुख्य रूप से पांच तरह के होते है। ​इसमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Mehndi Design: करवाचौथ पर बेहद कम टाइम में लगाएं, ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, दिखेगीं हटकर

यदि पंचक रविवार को पड़े तो उसे रोग पंचक कहा जाता है।

क्या होते हैं राज पंचक

जब पंचक सोमवार को पड़े तो इसे राज पंचक (Raj Panchak 2024) कहते हैं।

क्या होते हैं अग्नि पंचक

जब पंचक मंगलवार को पड़े तो इसे अग्नि पंचक (Agni Panchak 2024) कहते हैं।

Advertisment

क्या होते हैं चोर पंचक

जब पंचक शुक्रवार को पड़े तो इसे चोर पंचक (Chor Panchak 2024) कहते हैं।

क्या होते हैं मृत्यु पंचक

जब पंचक शनिवार के दिन पड़े तो इसे मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak 2024) कहते हैं। बुधवार और गुरुवार को पड़ने वाले पंचकों को सोमवार और मंगलवार के पंचक के समान माना जाता है।

अक्टूबर में पंचक कब से कब तक हैं

हिन्दू पंचांग के अनुसार अक्टूबर में पंचक 13 अक्टूबर को 11:55 से 17 अक्टूबर को शाम 5:14 मिनट तक रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope: मेष के लिए इस सप्ताह की लकी डेट और डे, कैसा बीतेगा 14-20 Oct का समय, जानें उपाय

Advertisment
Oct Panchak 2024 End Date:
Advertisment
चैनल से जुड़ें