O Balle Balle Song Out: आ गया भाईजान की फिल्म का 'ओ बल्ले बल्ले' नया गाना ! यहां सुने है कैसा

फिल्म का एक और नया गाना 'ओ बल्ले बल्ले' आज 17 अप्रैल को रिलीज हो गया है जिसने रिलीज होते ही कई व्यूज पा लिए है। वहीं पर फैंस को यह गाना काफी लुभा रहा है।

O Balle Balle Song Out: आ गया भाईजान की फिल्म का 'ओ बल्ले बल्ले' नया गाना ! यहां सुने है कैसा

O Balle Balle Song Out: जहां पर ईद के मौके पर किसी का भाई किसी जान फिल्म रिलीज होने वाली है वहीं पर फिल्म का एक और नया गाना 'ओ बल्ले बल्ले' आज 17 अप्रैल को रिलीज हो गया है जिसने रिलीज होते ही कई व्यूज पा लिए है। वहीं पर फैंस को यह गाना काफी लुभा रहा है।

सलमान ने लगाया पंजाबी तड़का

आपको बताते चलें कि, आज फिल्म के मेकर्स ने 'ओ बल्ले बल्ले' शीर्षक वाले गाने को रिलीज किया। इस गाने में सलमान खान पंजाबी स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा गाने में सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, शहनाज गिल और पलक तिवारी भी पंजाबी स्टाइल में डांस करते नजर आए। वहीं, इस गाने में फैंस को शहनाज और राघव की केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। बता दें कि, इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और म्यूजिक के साथ आवाज सुखबीर ने दी है। इससे पहले फिल्म का गाना 'बिल्ली बिल्ली' रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इस गाने को भी सुखबीर ने ही आवाज दी थी।

21 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

आपको बताते चलें कि, यहां पर फिल्म आने वाली ईद यानि की ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण फरहाद सामजी ने किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article