CG Nyay Yatra: 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा, ऐसा रहेगा रूट

CG Nyay Yatra: 8 फरवरी को ओडिशा से रायगढ़ बॉर्डर के जरिए न्याय यात्रा प्रवेश करेगी. ओडिशा बॉर्डर से लगे गांव को न्याय यात्रा का पड़ाव बनाया है.

CG Nyay Yatra: 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा, ऐसा रहेगा रूट

हाइलाइट्स 

  • 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा
  • ओडिशा से रायगढ़ बॉर्डर के जरिए प्रवेश 
  • प्रदेश के इन जिलों से होकर गुजरेगी

CG Nyay Yatra: 8 फरवरी को ओडिशा से रायगढ़ बॉर्डर के जरिए न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी. ओडिशा बॉर्डर से लगे इस गांव में का पड़ाव बनाया गया है। इसके बाद 11 फरवरी को यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी।

छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा रायगढ़, सक्ति, कोरबा,सूरजपुर और बलरामपुर से होते हुए गुजरेगी.

   यह रहेगा रूट 

जानकारी के मुताबिक न्याय यात्रा (CG Nyay Yatra) का 2 दिन रायगढ़ में विराम रहेगा. जिसके बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़ से फिर शुरू होकर खरसिया से सक्ति होते हुए कोरबा पहुंचेगी. कोरबा के भैस्मा में 11 फरवरी को रात्रि विश्राम कर कटघोरा होते हुए तारा (सूरजपुर) जाएगी.

जिसके बाद तारा से अंबिकापुर होते हुए बलरामपुर जाएगी. झींगो, बलरामपुर  में 13 को रात्रि विश्राम कर यात्रा 14 को बलरामपुर रामानुजनागंज होते हुए गढ़वा, झारखंड जाएगी.

संबंधित खबर:

Sachin Pilot in Chattisgarh: प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज आएंगे छत्तीसगढ़, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा

   राहुल गाँधी की दिल्ली में आवश्यक बैठक 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (CG Nyay Yatra) का रायगढ़ आगमन 8 फरवरी को सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ के रेंगालपाली पाली में होगा. राहुल गांधी की दिल्ली में आवश्यक बैठक होने के कारण भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 2 दिन के लिए रायगढ़ में विराम रहेगा.

11 फरवरी को 9:00 बजे विश्राम स्थल से बस के द्वारा राहुल गांधी की यात्रा शुरू होकर गांधी प्रतिमा तक आएगी. 11 फरवरी को सुबह 10:00 बजे गांधी प्रतिमा श्याम टाकीज चौक से शहर में पद यात्रा करेंगे. यात्रा बस के द्वारा ढिमरापुर गोरखा भगवानपुर जिंदल प्लांट होते हुए खरसिया मार्ग में आगे बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article