Numerology Horoscope 2022 : मूलांक 4, 5, 6 वाले, देखें नया साल आपके लिए क्या लाया है खास

Numerology Horoscope 2022 : मूलांक 4, 5, 6 वाले, देखें नया साल आपके लिए क्या लाया है खास

ank jyotish

नई दिल्ली। नया साल सभी के Numerology Horoscope 2022 लिए कुछ न कुछ खास लेकर आया है। आज हम बात करेंगे अंक ज्योतिष की। जी हां आइए देखते हैं नया वर्ष 2022 मूलांक 4, 5 और 6 ​के लिए क्या खास लेकर आने वाला है।

मूलांक 4

स्वभाव —
अगर आपकी जन्म तिथि 4, 13, 22 या 31 है तो आपका मूलांक 4 आएगा। यदि फिर आप भी जान लें नया साल आपके लिए कैसा रहने वाला है। इस मूलांक वालों की लाइफ में कोई भी शुभ—अशुभ घटनाएं अचानक घटित होती हैं। ये हर किसी की बात को आसानी से नहीं अपनाते। जिसके चलते इनके विरोधी भी जल्दी सक्रिय हो जाते हैं। ये नवाचार अपनाने व अपने इरादों पर अड़िग होते हैं।

ऐसा रहेगा नया साल —
नया साल इनके लिए हर तरह से सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। इस साल न तो इन्हें कोई भी जोखिम वाले काम करने हैं। साझेदारी के काम से भी बचना है। कार्यालय में अधिकारियों से उलझना आपको महंगा पड़ सकता है। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी पर आप व्यय कर सकते हैं। इसके अलावा वाहन भी सावधानी से चलाना होगा। साल का आखिरी महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद सतर्क रहने वाला है। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना शुभ फल की प्राप्ति करा सकता है।

Numerology Horoscope 2022 : अंक ज्योतिष से जानें, मूलांक 01 के लिए नए साल में क्या होगा खास

मूलांक 5 —
यदि आपका जन्म महीने की 05, 14, 23 तारीख को हुआ है तो आपका 5 आपका मूलांक है। मिलनसार होने के कारण इनके मित्र जल्दी बन जाते हैं। इन पर बुध का विशेष प्रभाव होता है। इनमें जोश भरपूर होता है। जिसके चलते ये अपने काम फटाफट निपटा लेते हैं। शेयर मार्केट में इनकी ज्यादा रुचि रहती है।

ऐसा रहेगा नया साल —
मूलांक 05 वालों नया साल बहुत खास रहने वाला है। व्यापार में आपको भरमार सफलता मिलने वाली है। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को मनचाही नौकरी मिलेगी। इस वर्ष आपको बड़े निवेश से बचना होगा। व्यय भी सोचसमझ कर करें तो बेहतर होगा। एफडी करना भविष्य के लिए अच्छे रिजल्ट दे सकता है। साल की शुरुआत में किसी से वाद—विवाद हो सकता है अत: बचकर रहें। इस साल आपको गुड़ का सेवन करना लाभप्रद हो सकता है। उदर विकार से बचने के लिए सौंफ का नियमित रूप से सेवन करें।

Numerology Horoscope 2022 : अगर आपका भी है मूलांक 2, तो जानें कैसा रहेगा नया साल

मूलांक 6

स्वभाव —
अगर आपका जन्म महीने की 06, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 है। ये शुक्र ग्रह से प्रभावित होते है। इनका मिलनसार स्वभाव होता है। ये सुंदरता व कला ​प्रिय होते हैं। सुंदर कपड़े पहनने इनकी पहली पसंद होती है।

ऐसा रहेगा नया साल —
नया साल आपके लिए भौतिक सुख—सुविधाओं पर व्यय हो सकता है। व्यापारी नया काम शुरू कर सकते हैं। रुका हुआ धन इस वर्ष वापस मिल सकता है। शेयर मार्केट में पेसा लगाने से बचें। पैसा उधार देने से बचना होगा वरना आपका पैसा उलझ सकता है। इस साल आपको मनचाही तरक्की या ट्रांसफर हो सकता है। व्यापारी वर्ण किसी नये काम में निवेश कर सकते हैं, किन्तु शेयर मार्केट में धन लगाने के लिए यह साल ठीक नहीं है। अगर किसी से मतभेद चल रहा है तो ये भी समाप्त होगा। अविवाहितों के घर शहनाई बज सकती है। पहाड़ी यात्रा पर जाने से बचें। दुघर्टना हो सकती है।
शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को फल चढ़ाएं।

Numerology Horoscope 2022 : अंक ज्योतिष से जानें, मूलांक 03 के लिए नए साल में क्या होगा खास

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password