Numerology Ank Jyotish: पति के लिए गुड लक लेकर आती हैं इस मूलांक की लड़कियां, क्या है आपका मूलांक

Numerology Ank Jyotish Mulank 2: पति के लिए गुड लक लेकर आती हैं इस मूलांक की लड़कियां, क्या है आपका मूलांक numerology-ank-jyotish-mulank-2-nature-career-good-time-lucky-astrology-hindi-news-pds

Numerology-Mulank-2-Ank-Jyotish

Numerology-Mulank-2-Ank-Jyotish

Numerology Mulank 2: हिन्दू धर्म में भविष्य को पता करने के कई तरीके हैं। आज हम बात कर रहे हैं अंक ज्योतिष की। जिसमें डेट आफ बर्थ के आधार भविष्य का पता लगा सकते हैं।

चलिए जानते हैं हिन्दू ज्योतिष में न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के आधार पर मूलांक 2 के बारे में जानते हैं। साथ ही जानेंगे किस मूलांक की लड़कियां पिता और पिता के लिए भाग्यशाली होती हैं।

ऐसा माना जाता है कि मूलांक दो वाली लड़कियां पिता के लिए तो भाग्यशाली होती ही हैं साथ ही साथ शादी के बाद पति के लिए भी गुड लक लेकर आती हैं।

ऐसा माना जाता है मूलांक दो वाली लड़कियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

मूलांक 2 किसका होता है

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जिन जातकों या लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होता है।

मूलांक 2 का स्वभाव

ऐसा माना जाता है कि मूलांक (Moolank 2) वालों का स्वभाव बहुत ही विनम्र होता है। ये शांति प्रिय होते हैं। इस मूलांक वालों पर चंद्रमा का प्रभाव अधिक होता है यही कारण है कि इन जातकों की कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी होती है।

क्रिएटिविटी के मामले में आप बहुत अच्छे माने जाते हैं।

ये धैर्य प्रिय होते हैं। किसी भी परिस्थिति में ये अपना आपा नहीं खोते और समझदारी से चीजों को संभालने की क्षमता इनमें होती है।

ये लोग दूसरों के साथ सहानुभूति रखते हैं।

ये लोग बोलचाल में बहुत अच्छे होते हैं।

आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होने से लोग अपनी तरफ खिचे चले आते हैं।

मूलांक 2 के जातक कला, संगीत और लेखन के क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। यानी इस क्षेत्र में ये कैरियर बनाते हैं।

अमिताभ बच्चन का मूलांक 2

ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 के जातक लोग अपना जीवन सिद्धांतों पर जीना पसंद करते हैं। यही कारण है कि इन लोगों से दूसरे लोग प्रेरित होते हैं और इन्हें अपना इंसपिरेशन मानते हैं।
आपको बता दें बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले बिग बी यानी अभिताभ बच्चन का मूलांक (mulank 2) भी 2 है। अमिताथ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था। इनका मूलांक 2 है।

आपको बता दें चंद्रमा का प्रभाव होने के कारण ये लोग जरूरत से ज्यादा इमोशनल होते हैं।

Numerology: अगर आपको नहीं मालूम है अपना मूलांक, तो ये है पता करने का सबसे आसान तरीका

How to Calculate Mulank:  हमारे हिन्दू धर्म और ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का पता लगाने के कई तरीके हैं। जैसे कुंडली में ग्रहों की स्थिति, सामुद्रिक शास्त्र, अं​क ज्योतिष (Numerology)। तो इसी में मूलांक भी अंक ज्योतिष का एक भाग है। जिसकी सहायता से व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसके भविष्य के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। यदि आपको अपना मूलांक नहीं पता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं इसे पता करने का सबसे आसान तरीका। (How to Calculate Mulank)

पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article