VIP Number Plate: हिमाचल में एक करोड़ 12 लाख रूपए में बिका नंबर प्लेट , सरकार भी हैरान

VIP Number Plate: हिमाचल में एक करोड़ 12 लाख रूपए में बिका नंबर प्लेट , सरकार भी हैरान VIP Number Plate: Number plate sold in Himachal for one crore 12 lakh rupees, the government is also surprised

VIP Number Plate: हिमाचल में एक करोड़ 12 लाख रूपए में बिका नंबर प्लेट , सरकार भी हैरान

VIP Number Plate: आमतौर पर लोग अपनी गाड़ियों के लिए साधारण रजिस्ट्रेशन नंबर वाले प्लेट इस्तेमाल करते है। जबकि ज्यादा पैसे वालें लोग महंगी नंबर प्लेटें रखना पसंद करते है। क्या होगा जब आपको पता चलें कि नंबर प्लेट की कीमत करोड़ों भी हो सकती है। चौंक गए क्या। हिमाचल प्रदेश में नंबर प्लेट HP-99-9999 के लिए एक करोड़ 12 लाख रूपए से ज्यादा की बोली लगी है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमवा में पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्राधिकरण कोटखाई द्वारा ऑनलाइन बोली मांगी गई थी। नंबर प्लेट के लिए बोली 1,000 रुपये के रजिस्ट्रेशन प्राइस से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर 11,215,500 रुपये हो गई।

HP-99-9999 लाइसेंस प्लेट के लिए 26 बोलीदाताओं ने कड़ी लड़ाई ली, जिसमें 11,215,400 रुपये की बोली लगाने ने बाजी मार ली। एचपी 99 पंजीकरण प्लेट शिमला के हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में कोटखाई से जुड़ी हैं। लाइसेंस प्लेट के लिए एक करोड़ 12 लाख रूपए की बोली जीतने वाले के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं बोली राशि पर अधिकारियों का भी ध्यान गया है और उसके साख की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि एचपी -99-9999 ( HP-99-9999) लाइसेंस प्लेट स्कूटर से जुड़ी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हिमाचल प्रदेश जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यह काफी कारगार साबित होती है।

भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, 1.12 करोड़ रुपये की भारी कीमत राज्य के इतिहास में दोपहिया वाहन पंजीकरण संख्या के लिए दी जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी राशि है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी देने वाली रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article