/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/03-21-1.jpg)
MP Budget 2023 - 24 मध्य प्रदेश का बजट सत्र फरवरी के अंत से शुरू होगा। जिसके बाद पूरे सत्र में बजट पर चर्चा की जाएगी। लेकिन इस बार का बजट कुछ खास रहने वाला है, क्योंकि इस बजट में प्रदेश के नागरिकों से सीधी सुझाव आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में MP School Education Department मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भी स्कूल शिक्षा से जुड़े सुझाव मांगे गए हैं। जो भी व्यक्ति इस बार के मध्य प्रदेश बजट सत्र 2023 - 24 के लिए अपने सुझाव देना चाहे वह http://mp.mygov.in पर जाकर सुझाव देकर अपनी बजट में अपनी भागीदारी जोड़ सकता है।
यहां जानकारी दे दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह से शुरू हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसदीय कार्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बजट सत्र लगभग एक महीने तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेशभर के नगरीय विकास एवं आवास के साथ ही अन्य विभागों के संशोधन विधेयकों के लिए भी प्रस्तुत किया जाएगा। Madhya Pradesh Budget Session
Madhya Pradesh Budget 2023-24 बता दें कि इस बार सरकार ने मध्य प्रदेश के आम नागरिकों से राज्य के राजस्व के साथ ही बजट को जनता के अनुसार बनाए जाने के लिए सुझावों को आमंत्रित किया है। मध्य प्रदेश सरकार के बजट 2023-24 के लिए मध्य प्रदेश के नागरिक 26 जनवरी 2023 के पहले तक आधिकारिक वेबसाइट http://mp.mygov.in पर जाकर अपने सुझाव दे सकते हैं। अभी राज्य के बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us