New Rule: अब बुरखे पहनना नहीं होगा लीगल, इस्लामिक स्कूल भी होगें बंद, इस देश ने बनाया नया नियम

New Rule: अब बुरखे पहनने पर प्रतिबंध, इस्लामिक स्कूल भी होगें बंद, इस देश ने बनाया नया नियम

कोलंबो। श्रीलंका (srilanka) में अब बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा और 1 हजार से अधिक इस्लामिक स्कूलों को बंद करा दिया जाएगा। सरकार के इस कदम से यहां के अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय पर असर होगा। पब्लिक सिक्योरिटी मंत्री सरत विरासेकेरा (Sarath Weerasekera) ने एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को एक पेपर पर हस्ताक्षर किया था जिसमें मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मंजूरी दी गई है। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत लिया गया है। श्रीलंका के अलावा भी दुनिया के कई सारे देश बुर्के पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही स्विट्जरलैंड ने भी जनमत संग्रह कर बुर्के के पहनने पर प्रतिबंध लगाया था।

वेरासेकेरा ने यह भी बताया कि उन्होंने कैबिनेट की मंजूरी के लिए एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध की मांग की गई है। कैबिनेट से पारित होते ही श्रीलंका की संसद इस पर कानून बना सकती है।

मदरसों पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी
वेरासेकेरा ने कहा कि सरकार ने एक हजार से अधिक मदरसा इस्लामिक स्कूलों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि ये मदरसे श्रीलंका के राष्ट्रीय शिक्षा नीति की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कोई भी स्कूल नहीं खोल सकता है और बच्चों को आप जो भी चाहते हैं वह सिखा नहीं सकते हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password