Chandra Grahan 2023: आज शाम चार बजे बंद हो जाएंगे बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के कपाट, मंदिर, जानिए कब खुलेंगे कपाट

Chandra Grahan 2023:  चंद्रग्रहण के चलते कल बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे।

Chandra Grahan 2023: आज शाम चार बजे बंद हो जाएंगे बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के कपाट, मंदिर, जानिए कब खुलेंगे कपाट
Chandra Grahan 2023:  चंद्रग्रहण के चलते आज बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर बंद रहेंगे।

समिति अध्यक्ष अजेंद्र नेयहबताया

समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि ग्रहण 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद किया जाएगा।  29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी  पूजाएं संपन्न होंगी।

शनिवार को 11 बजे राजभोग लगेगा व मंदिर की सफाई होगी। दो बजे तक मंदिर बंद रहेगा। ठसके बाद दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर को खोला जाएगा और सांयकालीन आरती होगी। बजेइसके बाद चार बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

चंद्रग्रहण के बाद कपाट सीधे अगले दिन खोले जाएंगे

वहीं, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी बंद किए जाएंगे, जो कि अगले दिन रविवार को खोले जाएंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शनिवार शाम चार से सवा चार बजे के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। शाम को होने वाली आरती भी चार बजे से पहले कर ली जाएगी। बताया कि चंद्रग्रहण के बाद कपाट सीधे अगले दिन तड़के सुबह चार बजे खोले जाएंगे।

ये भी पढे़ं:

Bihar News: बिहार में ड्यूटी से गायब 2000 टीचरों के वेतन में कटौती, जानिए कितने हुए निलंबित

Bihar Teacher Appointment Letter: शिक्षक नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार का मेगा इवेंट, इतने शिक्षकों को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र

Delhi Unversity: DU के ईस्ट कैंपस का निर्माण जल्द, NEFA ने विश्वविद्यालय के 930 करोड़ के लोन को दी मंजूरी

America Green Card: व्हाइट हाउस आयोग ने ग्रीन कार्ड पर की सिफारिश, भारतीयों को मिलेगा लाभ

Gujarat News: गुजरात में नकली दवाओं पर नकेल, 40 लाख की नकली एंटीबायोटिक और गर्भपात की दवा जब्त

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article