अब उंगलियों के पसीने से चार्ज होगा स्मार्टफोन, वैज्ञानिकों ने बनाया शानदार डिवाइस

अब उंगलियों के पसीने से चार्ज होगा स्मार्टफोन, वैज्ञानिकों ने बनाया शानदार डिवाइस Now the smartphone will be charged with the sweat of the fingers, scientists have made a great device nkp

अब उंगलियों के पसीने से चार्ज होगा स्मार्टफोन, वैज्ञानिकों ने बनाया शानदार डिवाइस

नई दिल्ली। कहते हैं परिवर्तन ही संसार का नियम है। जिस फोन को हम बिजली से चार्ज करते हैं, अब हम उसे जल्द ही अपने पसीने से भी चार्ज कर पाएंगे। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पसीने से चार्ज करने वाले डिवाइस का एक प्रोटोटाइप तैयार किया है। जिसकी मदद से हम भविष्य में अपने फोन को चार्ज कर पाएंगे।

डिवाइस में इलेक्ट्रिकल कंडक्टर लगे हैं

डिवाइस को उंगलियों पर पहनाया जाएगा और रात में सोते या बैठे वक्त निकलने वाले पसीने से बिजली तैयार होगी। इससे हम स्मार्टफोन को चार्ज कर पाएंगे। मालूम हो कि इस डिवाइस को सैनडिएगो की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं को तैयार किया है। डिवाइस में इलेक्ट्रिकल कंडक्टर लगे हैं। इसमें कार्बन फोम का इस्तेमाल किया गया है जो उंगलियों से निकलने वाला पसीना सोखता है।

इस कारण से पैदा होती है बिजली

इलेक्ट्रोड पर मौजूद एंजाइम पसीने के कणों के बीच केमिकल रिएक्शन शुरू करते हैं। इससे बिजली पैदा होती है। इलेक्ट्रोड के नीचे छोटी चिप लगाई गई है, जिसे दबाने पर डिवाइस पावर जनरेट करने लगती है। इस डिवाइस का आकार एक वर्ग सेंटीमीटर है। डिवाइस में फ्लेक्सिबल मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे उंगलियों में पहनने पर असहज महसूस नहीं होता। हम इस डिवाइस को कभी भी पहन सकते हैं और उतार सकते हैं।

इतने दिन पहनने के बाद चार्ज होगा फोन

शोधकर्ताओं के अनुसार डिवाइस धीरे-धीरे पॉवर तैयार करती है। अगर कोई व्यक्ति इस डिवाइस से स्मार्टफोन को चार्ज करना चाहे तो उसे करीब 3 हफ्ते तक इस डिवाइस को पहने रहना होगा। हालांकि वैज्ञानिक मान रहे हैं कि भविष्य में इसकी चार्ज करने की कैपेसिटी को बढ़ाया जा सकता है।

उंगलियों से 10 गुना अधिक एनर्जी स्टोर की जा सकती है

वैज्ञानिकों का कहना है, अगर सभी उंगलियों में इसे पहनाया जाए तो 10 गुना तक अधिक एनर्जी स्टोर की जा सकती है। डिवाइस को उंगलियों पर इसलिए पहनाया क्योंकि यहां से पसीना अधिक निकलता है। जैसे पसीना निकलना शुरू होता है पॉवर जनरेट होने लगता है। उंगलियों से पसीना या नमी निकालने के लिए एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी की जरूरत नहीं पड़ती।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article