गर्मी से बचने का जतन; अब तो बस यही सहारा- शरबत, लस्सी और गन्ने का रस लगे प्यारा!

गर्मी से पारा बढ़ रहा है। इसके साथ ही गन्ने के रस, शरबत व बर्फ के गोले की बिक्री बढ़ गई है। तापमान 5 दिन ऐसा ही रहेगा।

गर्मी से बचने का जतन; अब तो बस यही सहारा- शरबत, लस्सी और गन्ने का रस लगे प्यारा!

शाजापुर से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट। MP Shajapur Summer News जिले में गर्मी से पारा बढ़ रहा है। इसके साथ ही गन्ने के रस, शरबत व बर्फ के गोले की बिक्री बढ़ गई है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.1 तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि जिले में तापमान 5 दिन ऐसा ही होगा तापमान बढ़ने की संभावना कम है।

गर्म हवा लोगों को झुलसा रही

शहर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसाने लगे हैं। दिन में लोग कालोनियों व घरों से बाहर निकलना तक पसंद नहीं कर रहे हैं वहीं आमजन अपनी गर्मी शांत करने के लिए गन्ने के रस, शरबत, केरी के पने व आईस्क्रीम का सहारा ले रहे हैं।

publive-image

यह भी पढ़ें- छग के 4 ब्लॉक सूखाग्रस्त घोषित, नलकूप खनन पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई

इसके चलते इन दिनों पेय पदार्थों की बिक्री भी काफी बढ़ गई है। वहीं तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े भी लोगों को खासा परेशान कर रहे हैं। नगर के बस स्टेंड, सराफा बाजार, डीओ आफीस, चौक बाजार, नई सड़क, महाराणा प्रताप चौराहो पर गन्ने का रस, शरबत, आईस्क्रीम, ज्यूस, केरी का पना सहित अन्य ठंडे पेय पदार्थों से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।

कैफे-जूस कॉर्नर पर बढ़ी भीड़

शहर में कैफे से लेकर जूस कॉर्नर में गर्मी से बचने के लिए शरबत और देसी ड्रिंक मिल रहे हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। वहीं डॉक्टर्स भी लोगों को गर्मी से बचने के लिए देशी पेय पदार्थ पीने की सलाह दे रहे हैं। बेल का शरबत, आम पना के फ्लेवर, छाछ की वैरायटी, गन्ना जूस, पाइनएपल ज्यूस और नारियल पानी जैसे ड्रिंक लोग को गर्मी के सीजन में अधिक पसंद आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Snake Free Country: इस देश में नहीं है एक भी सांप, कारण जान आप हो जाएंगे हैरान!

डिहाइड्रेशन दूर होता है

डॉ.आलोक सक्सेना ने बताया कि गर्मियों में उच्च तापमान के दौरान लस्सी एक अच्छा पेय पदार्थ है जो शरीर की गर्मी को कम करता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होता है। डिहाइड्रेशन से लडऩे की ताकत मिलती है। एक गिलास लस्सी पीने से हमारे शरीर में लगभग तीस हजार बैक्टेरिया बनते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं और हानिकारक वायरस को मारते हैं।

publive-image

गन्ना एक एनर्जी ड्रिंक

वहीं औषधीय गुणों से भरपूर गन्ना एक एनर्जी ड्रिंक का काम करता है जो कि हमारे शरीर को अंदर से शीतलता प्रदान करता है। साथ ही ये कई बीमरियों से भी बचाता है। डॉ.सक्सेना ने बताया कि इसमें अच्छी मात्रा में काइब्रोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम और एनर्जी ड्रिंक में मिलने वाले सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं. जो शरीर को कई तरीके के लाभ पहुंचाने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- Pushpa-2 की शूटिंग साइट की वीडियो हुईं वायरल, पसीना बहा रही टीम

केरी का पना भी बना फेवरेट

इन दिनों लस्सी, शिकंजी, गन्ने के जूस, केरी का पना सभी का फेवरेट है। वैसे भी लस्सी का नाम सुनकर गर्मियों के दिनों में सबके मुंह में पानी आना स्वाभाविक है। फिलहाल मौसम को देखते हुए अभी कुछ दिनो तक राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article