/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/mamta-11.jpg)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा है कि अब राज्य में 'खेला होबे दिवस' (Khela Hobe Diwas) मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस नारे को बहुत पसंद किया है, इसलिए हमने इससे संबंधित दिवस मनाने का फैसला किया है। दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान खेला होबे नारे का तृणमूल की तरफ से खूब इस्तेमाल किया गया था। बीजेपी की तरफ से इसे लेकर आपत्ति भी जाहिर की गई थी।
इस गाने को लिखा है 25 साल के देबांग्शु भट्टाचार्य ने। वह टीएमसी के राज्य प्रवक्ता हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता देबांग्शु भट्टाचार्य ने बीती जनवरी में मूल रूप से यह गीत लिखा था और यूट्यूब पर अपलोड किया था। 'खेला होबे' गाना उन्होंने 20 मिनट में लिखा था. देबांग्शु के अनुसार खेला होबे गाने में रवींद्रनाथ टैगोर की भी एक कविता शामिल है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us