Advertisment

November Vrat Tyohar 2023: नवंबर में कब है दीवाली, देवउठनी एकादशी और छठ पूजा, शुरूआत होगी करवा चौथ के साथ, देखें पूरी लिस्ट

November Vrat Tyohar 2023: नवंबर में कब है दीवाली, देवउठनी एकादशी और छठ पूजा, शुरूआत होगी करवा चौथ के साथ, देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

author-image
Preeti Dwivedi
November Vrat Tyohar 2023: नवंबर में कब है दीवाली, देवउठनी एकादशी और छठ पूजा, शुरूआत होगी करवा चौथ के साथ, देखें पूरी लिस्ट

November Vrat Tyohar 2023: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 11 वां महीना शुरू होने वाला है। तो वहीं हिन्दी कलेंडर का नया मास कार्तिक रविवार से शुरू हो रहा है। इसमें व्रतों की शुरूआत होगी करवा चौथ के साथ। साथ ही इस महीने में साल का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली भी आएगा। तो चलिए अगर आपको नहीं पता है कि नवंबर में दीवाली, देवउठनी एकादश और छठ पूजा कब है।

Advertisment

नवबर व्रत-त्योहार 2023 डेट (November 2023 Vrat Festival calendar)

1 नवंबर 2023 (बुधवार) - करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी

सुहागनों के लिए सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ का व्रत नवंबर की शुरूआत में 1 नवंबर को रखा जाएगा। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही ये व्रत पूरा होगा।

5 नवंबर 2023 (रविवार) - अहोई अष्टमी, कालाष्टमी, राधा कुंड स्नान, रवि पुष्य योग

संतान की खुशहाली और संतान प्राप्ति के लिए किया जाने वाला अहोई अष्टमी 5 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन शाम को तारों को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।

Advertisment

9 नवंबर 2023 (गुरुवार) - रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह में ये एकादशी दिवाली से 4 दिन पहले आती है। इसे रमा एकादशी कहा जाता है। इसमें मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान नारायण का पूजन होता है। सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति के लिए ये व्रत रखा जाएगा।

10 नवंबर 2023 (शुक्रवार) को धनतेरस, शुक्र प्रदोष व्रत, यम दीपक, पंचक शुरू

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार दीवाली के दो दिन पहले धनतेरस पर छोटी दीवाली मनाई जाती है। इस बार धनतेरस 10 नवंबर को आएगी। इस दिन धन भगवान कुबेर देव, मां लक्ष्मी और आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की पूजा की जाएगी। दीपोत्सव का त्योहार इसी दिन से शुरू हो जाता है।

Advertisment

11 नवंबर 2023 (शनिवार) - काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि

काली चौदस को रात में मां काली की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है तो वहीं देवी काली की कृपा से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।

12 नवंबर 2023 (रविवार) - दिवाली, नरक चतुर्दशी

हिन्दू पंचांग में नरक चौदस या चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन है। इस साल ये दोनों त्योहार 12 नवंबर को मनाए जाएंगे। नरक चतुर्दशी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाएगी तो वहीं दिवाली पर रात में शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की उपासना की जाएगी।

13 नवंबर 2023 (सोमवार) - कार्तिक अमावस्या

कार्तिक माह में आने वाली अमावस्या को भी बेहद खास माना जाता है। पितृपक्ष की तरह ही इस दिन पितरों की पूजा, पवित्र नदी में स्नान-दान करने से पितृ दोष, शनि दोष और कालसर्प दोष दूर होता है।

Advertisment

14 नवंबर 2023 (मंगलवार) - गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, भाई दूज, यम द्वितीया

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल गोवर्धन पूजा और भाई दूज भी एक ही दिन पड़ रहे हैं। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। तो वहीं भाई दूज के दिन भाई अपनी बहिन के घर जाकर उससे टीका लगवाता है। ऐसा करने से यमराज भाई को परेशान नहीं करते।

16 नवंबर 2023 (गुरुवार) - कार्तिक विनायक चतुर्थी

17 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - नागुला चौथ, वृश्चिक संक्रांति

18 नवंबर 2023 (शनिवार) - लाभ पंचमी, स्कंद षष्ठी

19 नवंबर 2023 (रविवार) - छठ पूजा, जलाराम बापा जयंती, भानु सप्तमी

20 नवंबर 2023 (सोमवार) - गोपाष्टमी, पंचक शुरू

21 नवंबर 2023 (मंगलवार) - अक्षय नवमी

23 नवंबर 2023 (गुरुवार) - भीष्म पंचक शुरू, देवउठनी एकादशी

24 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, शुक्र प्रदोष व्रत

25 नवंबर 2023 (शनिवार) - बैकुंठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत

26 नवंबर 2023 (रविवार) - मणिकर्णिका स्नान, देव दिवाली

27 नवंबर 2023 (सोमवार) - कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, गुरु नानक जयंती, कार्तिक माह समाप्त

30 नवंबर 2023 (गुरुवार) - गणाधिप संकष्टी चतुर्थी (मार्गशीर्ष माह)

यह भी पढ़ें:

Karwa Chauth 2023: एक नवंबर को है करवा चौथ, ये रहीं करवा चौथ व्रत की कथाएं

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये यूनिक गिफ्ट, बढ़ेंगी नजदीकियां, यहां जानें लेटेस्ट गिफ्ट आइडिया

Dhanteras 2023: पुरानी झाडू कब और कहां फेंकनी चाहिए, खरीदारी के लिए ये दिन होता है सबसे शुभ, जानें क्यों

Diwali 2023: दीपावली की रात करना न भूलें सूप का ये अचूक उपाय! माँ लक्ष्मी हमेशा रहेंगी साथ

November Grah Gochar 2023, November Grah Gochar 2023 in hindi, November 2023 Festival list, , November 2023 Festival list in hindi, diwali 2023 in hindi, jyotish, bansal news

Bansal News jyotish diwali 2023 in hindi november grah gochar 2023 november grah gochar 2023 in hindi November 2023 Festival list November 2023 Festival list in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें