Advertisment

बेंगलुरू में कई महीने बाद कोविड-19 से एक भी मरीज की मौत नहीं

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बेंगलुरु, 10 जनवरी (भाषा) कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 792 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,27,559 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 12,140 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

Advertisment

राज्य में कोविड-19 महामारी से बेहद प्रभावित बेंगलुरु अर्बन जिले में पिछले कई महीनों में पहली बार संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। यहां 452 नए मामले सामने आए हैं।

राज्य में अब 9,649 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक राज्य में 1.52 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें