ये राष्ट्रपति जहां भी जाता है, अपने साथ ले जाता है टॉयलेट, जानिए इसका राज

ये राष्ट्रपति जहां भी जाता है, अपने साथ ले जाता है टॉयलेट, जानिए इसका राज North Korean dictator Kim Jong cries after drinking alcohol, takes toilet with him when he travels abroad vkj

ये राष्ट्रपति जहां भी जाता है, अपने साथ ले जाता है टॉयलेट, जानिए इसका राज

kim jong un : दुनियाभर के राजनेताओं की उनसे जुड़ी कई कहानियां सामने आती रही है। आज हम आपको एक देश के राष्ट्रपति से जुड़ी अहम बाते बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। हम बात कर रहे है। दुनियाभर में चर्चित उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की... एक रिपोर्ट के अनुसार तानाशाह किम जोंग की इन दिनों बेहद ही हालत खराब है। बताया जा रहा है कि वह दिनभर शराब के नशे में रहता है और रोता है।

शराब पीने के बाद रोता है तानाशाह

दरसअल, द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते किम जोंग 39 साल के पूरे हो गए हैं। तानाशाह किम जोंग इन दिनों गंभीर बीमारी और परेशानियों का सामना कर रहा है। किम जोंग का वजन भी तेजी से बढ़ रहा है। वह लगातार शराब पी रहा है और स्मोक कर रहा है। किम जोंग ने अपने आप को लोगों से दूर कर लिया है। उसकी हालत देख डॉक्टर और उसकी पत्नी उसे योगा करने को कह रही है लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है।

टॉयलेट लेकर चलता है अपने साथ

रिपोर्ट में बताया गया है कि विदेशी यात्राओं के दौरान किम जोंग अपना टॉयलेट अपने साथ लेकर चलता है। बताया जा रहा है कि तानाशाह किम जोंग को डर है की कही उसके विरोधी जासूस उसकी ​बीमारी का पता ना लगा ले। किम जोंग अपनी हालत को लेकर काफी परेशान है। रिपोर्ट की माने तो वह दिनभर शराब के नशे में रहता है और शराब पीने के बाद रोता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article