North India Monsoon 2024: IMD ने बताया उत्तर भारत में कब आएगा मानसून, इन राज्यों में होगी बारिश; मौसम होगा सुहावना

North India Monsoon 2024: उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है, जबकि कुछ राज्य अभी भी मानसून का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

North India Monsoon 2024: IMD ने बताया उत्तर भारत में कब आएगा मानसून, इन राज्यों में होगी बारिश; मौसम होगा सुहावना

North India Monsoon 2024: देश के उत्तर भारत में प्री मानसून दस्तक North (India Monsoon 2024) दे चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बरसात ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले 1 महीने से पूरा उत्तर भारत हीटवेव से जुझ रहा है, लेकिन बारिश आने के बाद लोगों ने सुकून की सांस ली।

बता दें कि, लू के थपेड़ों से अस्त-व्यस्त हो चुकी दिन चर्चा मौसम सुहावना (India Monsoon 2024) होने के बाद एक बार फिर पटरी पर लौटने लगी है। लोग अब एक बार फिर मॉर्निंग वॉक पर जाने लगे हैं। पार्कों में एक बार फिर चहल-पहल होने लगी है। तापमान में कमी से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1804059189058375695

दिल्ली का मौसम सुहावना

दिल्ली में पिछले दो दिन से बादल (India Monsoon 2024) छाए रहने के साथ-साथ रुक-रुककर बूंदाबांदी होने के मौसम सुहावना हो गया। अब धीरे-धीरे मानसून उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। फिलहाल मानसून मध्यप्रदेश और बिहार के कई इलाकों में पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर (India Monsoon 2024) में आज बादल छाए रहेंगे। हालांकि, कल (रविवार, 23 जून) सुबह से गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान कर सकती है। आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मॉनसूनी हवाओं की वजह से राजधानी दिल्ली में लू की स्थिति समाप्त हो गई।

वहीं, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 36 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था।

पश्चिमी यूपी में इस दिन होगी होगी बारिश

प्री मानसून के एक्टिवेट होने के बाद लोग मानसून (India Monsoon 2024) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के काफी जगहों पर बरसात होने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यूपी के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1804149439919173736

वहीं, पश्चिम यूपी वालों को मानसून (India Monsoon 2024) की बारिश का थोड़ा और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश में 25 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, मिर्जापुर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, देवरिया और गोरखपुर में आज बादल छाए रहेंगे और बरसात होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में मानसून का प्रवेश

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में बारिश (India Monsoon 2024) की वजह से लोगों को चुभती धूप से राहत मिली। प्रदेश के कई जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं, शुक्रवार को मानसून एमपी के पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में दाखिल हो चुका है।

https://twitter.com/pkusrain/status/1804202383347716270

इसके बाद मौसम विभाग (India Monsoon 2024) ने आज (शनिवार 22 जून) प्रदेश में कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि भोपाल, रायसेन के भीमबेटका, सीहोर, बैतूल, इंदौर, देवास, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर के अमरकंटक में भारी बारिश होने की संभावना है।

तेज बारिश के साथ कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

ये भी पढ़ें- Delhi Water Crisis: दिल्ली और हरियाणा के बीच पानी की लड़ाई जारी, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बैठीं आतिशी

ये भी पढ़ें- NTA: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्थगित की CSIR UGC NET परीक्षा, जानें क्या बताई वजह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article