Advertisment

Noida Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के किसानों का मुआवजा बढ़ाने का ऐलान, CM योगी ने कहा- अप्रैल में पीएम करेंगे उद्घाटन

Noida Jewar Airport: CM योगी ने जेवर एयरपोर्ट के लिए किसानों का भूमि अधिग्रहण मुआवजा बढ़ाने का किया ऐलान, देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का अप्रैल में PM करेंगे उद्घाटन

author-image
BP Shrivastava
Noida Jewar Airport

Noida Jewar Airport: उत्तर प्रदेश का बहुप्रतीक्षित नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अगले साल अप्रैल 2025 में देश को समर्पित किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह एयरपोर्ट क्षेत्र की पहचान बनेगा और देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। किसानों से चर्चा के दौरान सीएम योगी ने ज्यादा मुआवजे की मांग भी पूरी कर दी। साथ ही सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण मुआवजे की दर 3100 प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 4300 प्रति वर्गमीटर करने की घोषणा भी की।

Advertisment

सीएम ने किसानों की समस्याएं की दूर

सीएम योगी ने शुक्रवार को किसानों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का समाधान कर दिया, जिसको लेकर लंबे समय से किसान और अन्य भूमि मालिक आंदोलन कर रहे थे। सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि किसानों को नियमानुसार ब्याज का भी भुगतान किया जाएगा। प्रभावित किसानों को दूसरी जगह आश्रय और रोजगार का भी ख्याल रखा जाएगा। सीएम योगी की घोषणा से किसान उत्साहित दिखे और जय श्रीराम के नारे के साथ अयोध्या में रामलला दर्शन की बात कही।

किसान समस्याओं के लेकर थे आंदोलित

दरअसल, नोएडा के जेवर एयरपोर्ट समेत कई प्रोजेक्ट में भूमि के बदले मुआवजा, 10 फीसदी आबादी के प्लॉट जैसी कई मांगों को लेकर किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। सरकार भी इनकी समस्याओं को लेकर मंथन कर रही थी।

योगी ने कहा- जेवर देश का सबसे विकसित क्षेत्र बनेगा

भट्टा पारसौल जैसी घटनाओं का परोक्ष जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, पहले जहां जमीन के लिए गोलियां चलती थीं, वहां अब किसान खुद आकर अपनी जमीनें दे रहे हैं। अगले 10 साल में जेवर देश का सबसे विकसित क्षेत्र बनेगा और पूरी दुनिया ये चमत्कार देखेगी। जेवर एयरपोर्ट के पास ही विमानों की मरम्मत, रखरखाव जैसी सुविधाओं का विकास होगा। यहां मल्टीलॉजिस्टिक हब बनेगा।

Advertisment

सीएम योगी ने यह भी कहा

सीएम योगी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के अंतिम चरण के काम में भी भूमि देने वाले किसानों का हित पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा। जेवर एयरपोर्ट 2040 तक 7 करोड़ हवाई यात्रियों की क्षमता वाला होगा। जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड रेल चलाने का प्रस्ताव भी है। ईस्टर्न पेरीफेरल रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल से भी जेवर एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी होगी।

पांच रनवे वाला होगा जेवर एयरपोर्ट

सीएम योगी ने कहा, पांच रनवे वाले इस आधुनिक एयरपोर्ट से स्थानीय किसानों और उद्योगों को बड़ा फायदा मिलेगा। किसानों की उपज, अनाज और फलों के साथ यहां तैयार प्रोडक्ट सीधे देश और दुनिया में पहुंचाए जाएंगे। योगी ने किसानों को बताया कि जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी। यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास का केंद्र बनेगा।

'किसानों के नुकसान को सरकार सुधारेगी'

सीएम योगी ने बताया कि पिछली सरकारों की गलतियों से किसानों को जो नुकसान पहुंचा है, उसे हमारी सरकार ने सुधारने का प्रयास किया है। किसान सरकार की प्राथमिकता हैं। मुख्यमंत्री ने जेवर पर कहा कि अगले दस साल में एयरपोर्ट के आसपास व्यापार, उद्योग और परिवहन की आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

Advertisment

बता दें कि नोएडा जेवर एयरपोर्ट, यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो प्रदेश को विकास और रोजगार के नए आयाम पर ले जाएगा। इसका उद्घाटन अप्रैल 2025 में होगा।

Noida Jewar Airport noida airport news jewar airport news jewar airport inauguration Jewar Airport Farmers compensation increase CM Yogi
Advertisment
चैनल से जुड़ें