Advertisment

हरियाणा सरकार को कोई खतरा नहीं: अमित शाह से मुलाकात के बाद मु्ख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कहा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) तीन कृषि कानूनों को लेकर राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जारी किसानों के प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है और यह सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

Advertisment

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक घंटे तक लंबी बैठक के बाद खट्टर और चौटाला ने कहा कि उन्होंने राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में बातचीत की।

चौटाला ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ हरियाणा सरकार को कोई खतरा नहीं है और वह पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी।’’

वहीं खट्टर ने कहा, ‘‘ सरकार के भविष्य को लेकर अनुमान लगाने का कोई औचित्य नहीं है, यह अपना कार्यकाल पूरा करेगी।’’

Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा किसान प्रदर्शनों का केंद्र है इसलिए उन्होंने गृह मंत्री के साथ राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर बातचीत की।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने बिना किसी परेशानी के 26 जनवरी के उत्सव के आयोजन पर भी चर्चा की।’’

खट्टर ने कहा कि कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगाने के उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद उन्हें उम्मीद है कि किसान अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करेंगे।

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक राष्ट्रीय त्योहार है और सभी इसके महत्व और इससे जुड़े मूल्यों को समझते हैं।’’

चौटाला ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने एक समिति गठित की है और उन्हें उम्मीद है कि यह मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा।

खट्टर और चौटाला के साथ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य भी यहां नॉर्थ ब्लॉक में हुई मुलाकात के दौरान मौजूद थे।

Advertisment

बैठक से पहले शाह और दुष्यंत ने जेजेपी के विधायकों से यहां एक फार्म हाउस में मुलाकात की, जिनमें से विधायकों के एक वर्ग का कहना था कि अगर ये कानून वापस नहीं लिए जाते हैं तो सत्तारूढ़ गठबंधन को बड़ा नुकसान पहुंचेगा।

ऐसा समझा जाता है कि दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी के कुछ विधायक प्रदर्शनकारी किसानों के दबाव में हैं।

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें