Advertisment

केआईएफएफ में फिल्में देखने के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की आवश्यकता नहीं

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोलकाता, नौ जनवरी (भाषा) अपने पिछले फैसले के विपरीत, 26वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के आयोजकों ने शनिवार को घोषणा की कि 11 से 15 जनवरी तक महोत्सव में फिल्मों को देखने के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की आवश्यकता नहीं होगी।

Advertisment

केआईएफएफ समिति ने एक अधिसूचना में कहा कि प्रतिनिधि, अतिथि या प्रेस कार्डधारक 11 जनवरी से महोत्सव में फिल्में देख सकेंगे।

इससे पहले, प्रतिनिधि कार्डधारक केवल वहीं फिल्में देख सकते थे, जिनके लिए उन्होंने स्लॉट बुक कराए थे, लेकिन नए नियम के तहत, वे किसी भी फिल्म को देख पाएंगे।

केआईएफएफ के आयोजकों ने पहले शुक्रवार से शुरू होने वाले फिल्म महोत्सव में फिल्में देखने के लिए ऑनलाइन टिकट प्रणाली को अनिवार्य कर दिया था।

Advertisment

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयोजकों से ऑनलाइन बुकिंग हटाने का आग्रह किया था, जिसके बाद आयोजकों ने यह फैसला लिया है।

भाषा माधव

माधव

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें