Advertisment

अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पोर्ट ब्लेयर, 10 जनवरी (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल 4959 मामले हैं और 62 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि सात और लोगों का सफल उपचार किया गया है जिसके बाद यहां संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4873 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 24 संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं और सभी दक्षिण अंडमान जिले में हैं।

इससे पहले भी चार और छह जनवरी को इस द्वीप समूह में संक्रमण का कोई मामला रिपोर्ट नहीं हुआ था।

Advertisment

भाषा

नोमान रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें