Advertisment

जम्मू-कश्मीर में बर्डफ्लू का कोई मामला नहीं, प्रशासन ने जारी किया परामर्श

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

श्रीनगर, छह जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में बर्ड फ्लू के किसी मामले का पता नहीं चला है और उसने लोगों से आग्रह किया कि वे घबराकर पोल्ट्री उत्पादों का इस्तेमाल बंद न करें।

Advertisment

प्रशासन ने इस बीमारी की रोकथाम के लिए पोल्ट्री मालिकों और डीलरों के लिए परामर्श जारी किया।

इसमें कहा गया है कि केंद्र शासित प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में बर्ड फ्लू के फैलने के मद्देनजर यह परामर्श जारी किया जा रहा है।

पशु/भेड़ पालन और मत्स्य पालन विभाग द्वारा पोल्ट्री मालिकों, डीलरों, खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं सहित पोल्ट्री क्षेत्र से संबंधित हितधारकों के लिए यह परामर्श जारी किया गया है।

Advertisment

परामर्श में पोल्ट्री किसानों को निर्देश दिया गया है कि वे जैव सुरक्षा उपायों में सुधार करें और फार्म परिसर के अंदर और आसपास किसी भी कृत्रिम तालाब, छोटे जलाशयों को स्थान ना दें, क्योंकि इनसे जंगली पक्षी आ सकते हैं और मुर्गी पालन के लिए जोखिम पैदा हो सकता है।

भाषा शुभांशि सिम्मी

सिम्मी

Advertisment
चैनल से जुड़ें