Advertisment

No Headline चार जनवरी : लुई ब्रेल और सर आइजक न्यूटन का जन्मदिन

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में कोई महान उपलब्धि हासिल कर इतिहास के पन्नों में जगह बनाई है। दृष्टिहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले लुई ब्रेल और महान गणितज्ञ एवं भौतिक विज्ञानी सर आइजक न्यूटन दो ऐसे ही नाम हैं। चार जनवरी का इन दोनों के जन्म से गहरा नाता है।

Advertisment

चार जनवरी 1809 को फ्रांस के महान शिक्षाविद् लुई ब्रेल का जन्म हुआ, जिन्होंने एक ऐसी लिपि का आविष्कार किया, जो दृष्टिहीनों को शिक्षा का उजाला देने का जरिया बनी। उन्हीं के नाम पर इसे ब्रेल लिपि का नाम दिया गया।

चार जनवरी 1643 की तारीख इतिहास में इंग्लैंड के महान वैज्ञानिक सर आइज़क न्यूटन की जन्मतिथि के रूप में भी दर्ज है। गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक एवं खगोल विज्ञानी न्यूटन को आधुनिक भौतिक विज्ञान के जनक का दर्जा दिया जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 4 जनवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

Advertisment

1604 : शहजादा सलीम की बगावत नाकाम होने के बाद उन्हें बादशाह अकबर के हुजूर में पेश किया गया।

1643 : गुरुत्वाकर्षण का सिद्धान्त और गति के नियम का प्रतिपादन करने वाले इंग्लैंड के महान भौतिक विज्ञानी एवं गणितज्ञ सर आइजक न्यूटन का जन्म।

1809 : दृष्टिहीनों को पढ़ने-लिखने में मदद देने वाली लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल का जन्म। लुई तीन वर्ष की आयु में एक दुर्घटना में अपनी आंखों की रौशनी गंवा बैठे थे।

Advertisment

1906 : प्रिंस ऑफ वेल्स :जो बाद में किंग जार्ज पंचम बने: ने कलकत्ता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।

1948 : दक्षिण पूर्व एशियाई देश बर्मा (म्यांमार) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1958 : न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। 1912 में कैप्टन रॉबर्ट एफ़ स्कॉट के अभियान के बाद वह पहले अन्वेषक थे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। हिलेरी ने अपनी टीम के साथ खराब मौसम में करीब 113 किलोमीटर की यात्रा की।

Advertisment

1964 : वाराणसी लोकोमोटिव वर्क्स में डीजल का पहला लोकोमोटिव बनकर तैयार।

1966 : भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की लड़ाई के बाद ताशकंद में शिखर बैठक की शुरुआत, जिसमें भारत की तरफ से प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने शिरकत की।

1972 : विभिन्न अपराधों की जांच को बेहतर और आधुनिक तरीके से अंजाम देने के लिए नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस की स्थापना।

1990 : पाकिस्तान में रेल दुर्घटना के इतिहास की सबसे दुखद घटना में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर में 307 लोगों की मौत और बहुत से लोग घायल हुए।

Advertisment

2007 : अमेरिका में नैंसी पेलोसी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का स्पीकर चुना गया। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला।

2010 : संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को आधिकारिक तौर पर खोला गया। इसे उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहा गया था।

भाषा निहारिका एकता एकता

एकता

Advertisment
चैनल से जुड़ें