nitish kumar slams bjp: नीतीश कुमार ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- अब कभी भी बीजेपी...

nitish kumar slams bjp: नीतीश कुमार ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- अब कभी भी बीजेपी...

nitish kumar slams bjp: जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने राजद के साथ मिल बिहार में सरकार बनाई है तब से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी पर कई मुद्दों को लेकर हमलावर रहे है। लेकिन नीतीश बाबू बीजेपी के खिलाफ ज्यादा खुल कर नहीं बोले। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सीधा भाजपा पर हमला बोलते हुए शुक्रवार को कहा कि वह फिर कभी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

नीतीश ने ये कहा

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर में 75 करोड़ रुपये की लागत से बने इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा," आजकल भाजपा के लोग बकवास करते रहते हैं। मैं महागठबंधन छोड़कर एनडीए (2017 में) में शामिल हो गया था, लेकिन अब मैं लौट आया हूं। भाजपा चाहती है कि हमारे बीच संघर्ष इस हद तक बढ़े कि हम निराश हो जाएं। भाजपा मुझ पर हमला कर रही है।"

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा समाज में संघर्ष पैदा करने के लिए काम कर रही है। इसका देश की प्रगति से कोई लेना-देना नहीं है। मैं अपने जीवन में कभी भी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करूंगा। मैं समाजवादी (समाजवादियों) के साथ रहूंगा और देश को आगे बढ़ाऊंगा।

वहीं पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के अन्य दिग्गज नेताओं के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए कुमार ने कहा, "वे (भाजपा) भूल गए हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी 1998 में प्रधान मंत्री बने थे। उन्होंने मुझे तब केंद्रीय मंत्री बनाया था। मैं तीन मंत्रालय सौंपे गए। लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने देश के विकास के लिए काम किया। आज केंद्र में बैठे लोगों का विकास से कोई लेना-देना नहीं है।"

बता दें कि बीते 11 अक्टूबर को ही गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा था कि जयप्रकाश नारायण ने कभी भी सत्ता के लिए कुछ नहीं किया और जीवन भर सिद्धांतों के लिए काम किया। आज सत्ता के लिए 5 बार पाला बदलने वाले लोग बिहार के सीएम है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article