नितिन गडकरी बोले- NHAI की पथकर आय अगले तीन साल में बढ़कर होगी इतने लाख

नितिन गडकरी बोले- NHAI की पथकर आय अगले तीन साल में बढ़कर होगी इतने लाख Nitin Gadkari said – NHAI's toll income will increase to so many lakhs in the next three years

National Highway Project: गडकरी ने गुणवत्ता और निर्माण में देरी पर जताई चिंता, कहा- इंजीनियरों को समय पर काम पूरा करने के लिए चाहिए तरीके..

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी Nitin Gadkari ने मंगलवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) NHAI की पथकर से होने वाली आय अगले तीन साल में 40,000 करोड़ रुपये सालाना से बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो जायेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि हर साल यातायात में वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा, 'एनएचएआई की वर्तमान में सालाना पथकर आय 40,000 करोड़ रुपये है। अगले तीन साल में यह बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो जायेगी। बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए गडकरी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ रहा है। साथ ही स्वाभाविक रूप से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर रिटर्न की दर में भी वृद्धि हो रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article