Advertisment

निश्चल ने जीता 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन ट्रायल्स का दूसरा चरण

author-image
Bhasha
चोटिल विहारी आखिरी टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ खेलना संदिग्ध, जडेजा की जगह ले सकते हैं शारदुल

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) हरियाण की निशानेबाज निश्चल ने मंगलवार को यहां डा. कर्णीसिंह शूटिंग रेंज पर महिलाओं के 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन ट्रायल्स के दूसरे चरण में जीत दर्ज की।

Advertisment

निश्चल पहले चरण में तीसरे स्थान पर रही थी। उन्होंने दूसरे चरण के फाइनल्स में 459.1 अंक बनाकर पहले चरण की विजेता तेजस्विनी सावंत को हराया। तेजस्विनी इस चरण में 458.1 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही।

अनुभवी तेजस्विनी हालांकि ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी एक अन्य खिलाड़ी अंजुम मोदगिल को दो दिन में दूसरी बार पीछे छोड़ने में सफल रही। पंजाब की निशानेबाज मोदगिल ने 447.8 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

ट्रैप ट्रायल्स के पहले चरण में लक्ष्य शेरोन और राजेश्वरी कुमारी पहले दिन के तीन राउंड के बाद क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में आगे चल रहे हैं।

Advertisment

आकाश कुशवाहा और कीर्ति गुप्ता क्रमश: जूनियर पुरुष और महिला वर्ग में आगे चल रहे हैं।

भाषा पंत मोना

मोना

Advertisment
चैनल से जुड़ें