गौतमबुद्ध नगर जिले में संक्रमण के नौ नए मामले

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नोएडा (उप्र),सात जनवरी (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं,जिसके बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 25,100 हो गए हैं।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि 24 घंटे के अंदर 65 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 286 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक 24,723 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा सं शोभना

शोभना

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article