चंडीगढ़, 25 दिसम्बर (भाषा) पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को नौ और लोगों की मौत हो गई जबकि इस महामारी के 320 नये मामले सामने आये। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 1,64,821 पहुंच गई है जबकि मृतकों की संख्या 5,269 हो गई है।
इसके अनुसार, मोहाली में 48 नये मामले सामने आये। इसके बाद लुधियाना में 43 और पटियाला में 40 नये मामले सामने आये।
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी 4,707 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक जांच के लिए 37,86,885 नमूने एकत्र किये गये हैं।
भाषा
देवेंद्र मनीषा
मनीषा