/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Nigeria-News-1.jpg)
Nigeria News : दक्षिणी नाइजीरिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गिरजाघर में एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें 31 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 07 लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम जरूरतमंदों को उम्मीद देने के इरादे से आयोजित किया था। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतकों में एक गर्भवती महिला और कई बच्चे शामिल हैं। किंग्स असेंबली पेनेटेकोस्टल चर्च द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए थे जो मदद मांग रहे थे। उसी दौरान भगदड़ मच गयी। कार्याक्रम में कई पीडित शॉप फॉर फ्री का लाभ लेने आए थे। नाइजीरिया में ऐसे कार्यक्रम अक्सर होते रहते हैं। कार्यक्रम सुबह 09 बजे शुरू होना था लेकिन दर्जनों लोग सुबह 05 बजे ही पहुंच गए। लोगों ने प्रवेश द्वार तोड़ दिया, जिस पर ताला लगा था।
नाइजीरिया भगदड़ में मारे गए लोगों के शव मुर्दाघर लाए है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। मृतक बच्चों में से पांच बच्चे एक मां के हैं। एक गर्भवती महिला की भी मौत हो गयी है। घटनास्थल के वीडियो में लाभार्थियों के लिए रखे कपड़े और जूते दिख रहे हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us