Holi 2021: Priyanka Chopra के रंग में रंगे निक जोनस, विदेश में सास-ससुर संग इस अंदाज में मनाई होली

नई दिल्ली।देशभर में होली का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां मना रहे हैं। हालांकि, कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई राज्यों में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं और लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही है। ऐसे मं सभी अपने-अपने घरों में खूब मस्ती कर रहे हैं। होली का पर्व हो तो फिल्मी सितारें भला कहां पीछे रहने वाले हैं।
Holi, the festival of colours is one of my favourites ?
Hope we can all celebrate it with our loved ones, but in our HOMES! #HappyHoli everyone❤️ pic.twitter.com/NvPw9IkGSa
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 28, 2021
प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) सोशल मीडिया पर फैंस को अपने लाइफ इवेंट से जुड़ी हर अपडेट देते हैं। अब उन्होंने होली के त्योहार पर फोटोज शेयर की हैं। पूरा जोनस परिवार होली के रंगों में रंगा नजर आ रहा है। फोटो में प्रियंका पति निक जोनस और सास-ससुर के साथ नजर आ रही हैं। इन्हें देखकर यही लग रहा है कि जोनस फैमिली ने जमकर होली खेली है।
अपनी किताब को लेकर चर्चा में हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) लोगों को काफी पसंद हैं। बीते दिनों ही दोनों ने साथ में ऑस्कर के नॉमिनेशन अनाउंस किए थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished) और ओपरा विनफ्रे के साथ अपने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। वहीं वे आखिरी बार राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आई थीं।