ISIS Network Case: NIA ने आज सुबह 19 लोकेशन पर मारी रेड, बड़ी मात्रा में कई सामान हुए बरामद

सुबह एंटी-टेरर एजेंसी NIA ने 4 राज्यों की 19 लोकेशन पर बड़ी छापेमारी की है जहां पर ISIS नेटवर्क केस के तहत माना जा रहा है।

ISIS Network Case: NIA ने आज सुबह 19 लोकेशन पर मारी रेड, बड़ी मात्रा में कई सामान हुए बरामद

ISIS Network Case: देश में आज बड़ी खबर में सुबह एंटी-टेरर एजेंसी NIA ने 4 राज्यों की 19 लोकेशन पर बड़ी छापेमारी की है जहां पर इस कार्रवाई को ISIS नेटवर्क केस के तहत माना जा रहा है। बता दें, यह कार्रवाई कर्नाटक की 11, झारखंड की 4, महाराष्ट्र की 3 और दिल्ली की एक लोकेशन पर की गई है।

महाराष्ट्र की इन लोकेशन पर डाली रेड

आपको बताते चलें, इससे पहले बीते हफ्ते में महाराष्ट्र की 43 लोकेशन पर एनआईए ने छापेमारी की थी। इस बड़ी कार्रवाई में 15 लोगों को गिरफ्तार किया। बता दे, इस मामले में आरोपी साकिब नचान ISIS मॉड्यूल का लीडर था और नए लोगों की भर्ती करने का काम करता था। बताया जाता है कि, रेड के दौरान NIA ने बड़ी मात्रा में कैश, हथियार, नुकीले औजार, संवेदनशील डॉक्युमेंट्स और कई डिजिटल डिवाइस मिले थे।

9 दिसंबर को चलाया था सर्च अभियान

आपको बताते चलें, इससे पहले की कार्रवाई में नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) ने 9 दिसंबर को महाराष्ट्र के 43 और कर्नाटक के एक ठिकाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया  था। इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ठाणे रूरल में 31 जगहों, पुणे में दो, ठाणे सिटी में 9, भायंदर में एक जगह पर रेड की। इस कार्रवाई में  ISIS का नेटवर्क जुड़ा होने की बात सामने आई है। बता दे, ठाणे के पड्घा गांव को फ्री जोन घोषित करके अल शाम का नाम दिया था। ये अरबी का शब्द है, जिसे 'अल दौलतुल इस्लामिया फिल इराक वल शाम' के शॉर्ट फॉर्म के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें

Shahdol News: जमीन हड़पने की शिकायत पर प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई, पीड़िता ने किया SP ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास

Swarved Mahamandir Varanasi: पीएम मोदी ने मां हिराबेन की स्मृति में बनवाया 100 करोड़ का महामंदिर, इसमें पूजा नहीं सिर्फ ध्यान होगा

MP News: पूर्व CM शिवराज को अचानक दिल्ली से क्यों आया बुलावा, जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

Umesh Pal Case: उमेश पाल केस में शामिल नफीस बिरयानी को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

MP Assembly Winter Session: विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह तोमर ने दाखिल किया नामांकन

ISIS Network Case, NIA Raid, Maharashtra News, Pune News

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article