Advertisment

एनआईए अदालत ने वहीद पारा को ‘आतंकवाद से संबंधित’ मामले में जमानत दी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जम्मू, नौ जनवरी (भाषा) पीडीपी की युवा इकाई के अध्यक्ष वहीद पारा को शनिवार को यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक अदालत ने जमानत दे दी। उन्हें जमानत हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर डेढ़ महीने तक हिरासत में रहने के बाद मिली।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में दक्षिण कश्मीर के अपने गृह नगर पुलवामा जिले से जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव जीतने वाले पारा को एनआईए अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें एक लाख रुपये की जमानत राशि पर जमानत दी।

उन्हें पिछले साल 25 नवंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी गुपकर घोषणा पत्र गठबंधन (पीएजीडी) के उम्मीदवार के तौर पर उनके द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के कुछ दिनों बाद हुई थी।

एनआईए ने कहा था कि पारा को अन्य आरोपी व्यक्तियों के साथ साजिश करके हिजबुल मुजाहिदीन का समर्थन करने के लिए नवीद बाबू-दविंदर सिंह मामले में गिरफ्तार किया गया था। पीडीपी द्वारा इस आरोप से इनकार किया गया था और पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी को ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ करार दिया था।

Advertisment

पारा को युवाओं के लिए पुलवामा और पास के शोपियां जिले में तब युवाओं के लिए मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होने के वास्ते प्रमुख प्रेरक माना जा रहा था, जब आतंकवाद वहां फिर से अपना सिर उठा रहा था।

साल 2016 से 2018 तक जम्मू कश्मीर खेल परिषद के सचिव के रूप में पारा ने पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के हिस्सों में खेलों के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभायी थी, जिसमें लद्दाख क्षेत्र भी शामिल था।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें