Delhi Flood News: बाढ़ प्रभावित में जानवरों को बचाने के लिए गैर सरकारी संगठन आए आगे, पढ़ें विस्तार से

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बाढ़ की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है।

Delhi Flood News: बाढ़ प्रभावित में जानवरों को बचाने के लिए गैर सरकारी संगठन आए आगे, पढ़ें विस्तार से

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बाढ़ की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। जलस्तर में वृद्धि के कारण निचले इलाकों में संपत्तियों को नुकसान हुआ है तथा बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए जटिल स्थिति पैदा हो गई है।

एनडीआरएफ ने  900 से अधिक जानवरों को बचाने के लिए आगे आया

यमुना में आई बाढ़ के बाद बचावकर्मियों की प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित इलाकों से निकालने की रही। हालांकि, कई मामलों में आवारा कुत्तों, बेसहारा गायों, सांड़ और बिल्ली जैसे जानवरों को वहीं छोड़ दिया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और नोएडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 900 से अधिक जानवरों को बचाने के लिए आगे आया।

400  से कुत्तों को बचाया गया 

इसके अलावा, दो गैर सरकारी संगठनों ने भी 400 से अधिक कुत्तों को इन इलाकों से सुरक्षित निकाला। 'फ्रेंडिकोज' और नोएडा स्थित 'हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स' नामक गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने शहर के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया और यमुना के जलस्तर में वृद्धि से प्रभावित निचले इलाकों में फंसे सैकड़ों कुत्तों को बचाया। दिल्ली में कहर बरपाने के बाद यमुना का जलस्तर शनिवार सुबह से कम होने लगा, लेकिन यह अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से दो मीटर ऊपर बह रही है।

फ्रेंडिकोज के एक सदस्य ने बचाव अभियान के बारे में बताया कि उनके स्वयंसेवक समूह ने पिछले तीन दिनों के भीतर बाढ़ प्रभावित इलाकों से 150 से अधिक कुत्तों और 10 से अधिक गायों तथा अन्य संबंधित जानवरों को बचाया। उन्होंने कहा कि फ्रेंडिकोज़ स्वयंसेवक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में फैले हुए हैं और बचाव अभियान चला रहे हैं। संबंधित संगठन के सदस्य ने कहा, 'हमने मयूर विहार, डीएनडी रोड, पूर्वी दिल्ली, नोएडा सेक्टर-135 से कुत्तों को बचाया। हमने जितना संभव हो सका, दिल्ली-एनसीआर में यमुना के पूरे हिस्से को कवर करने की कोशिश की। पिछले तीन दिनों में 150 से अधिक कुत्तों को बचाया गया है।' '

https://twitter.com/DevGurj44364580/status/1679423667812593665?s=20

चलाया गया अभियान 

हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स' नामक एनजीओ ने राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में फंसे संकटग्रस्त जानवरों को बचाने के लिए अभियान चलाया और कम से कम 300 कुत्तों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। एनजीओ ने बचाए गए जानवरों के

लिए नोएडा के सेक्टर 135 में एक चिकित्सा शिविर भी स्थापित किया है। एनजीओ के संस्थापक संजय महापात्र ने कहा, 'हमने निचले इलाकों में फंसे जानवरों को बचाया और कम से कम 300 कुत्तों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

हमने नोएडा सेक्टर 135 से 10-12 भैंसों को भी बचाया। बचाए गए जानवरों के इलाज के लिए एक चिकित्सा शिविर स्थापित किया गया है।

https://twitter.com/surindar1/status/1680243451844239365?s=20

'मौसम विभाग ने दिल्ली में और अधिक बारिश की संभावना व्यक्त की है। विशेषज्ञों की मानें तो अधिक बारिश की वजह से यमुना विकराल रूप ले सकती है और बाढ़ का पानी निकलने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है तथा सड़कों पर जलभराव से दिल्लीवासियों की समस्या और भी बढ़ सकती है। दिल्ली पिछले एक सप्ताह से बाढ़ और जलभराव से जूझ रही है।

ये भी पढ़ें:

Monsoon Travel: घूमने के लिए जोखिम में न डालें अपना जान, बारिश के दौरान इन जगहों पर जाने से बचें

MP News: टॉयलेट ना साफ करने पर हेड मास्टर ने की छात्रों की पिटाई, ग्वालियर में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मत्यु

Babri Masjid Case: धन की कमी से जूझ रहे अयोध्या मस्जिद निर्माण ट्रस्ट ने बदली रणनीति, अब ऐसे कराएगा काम

Today History: विधवा पुनर्विवाह को आज ही के दिन मिली थी कानूनी मान्यता, जानिए आज के दिन हुई अन्य प्रमुख घटनाएं

Chitrakote Falls Chhattisgarh: मानसून सीजन में घुमने के लिए ये है सबसे शानदार और सस्ती जगह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article