राजगढ़ में गला काटकर नवजात बच्ची को फेंका: पुलिस ने कचरे से उठाकर अस्पताल में कराया भर्ती, एक-दो पहले ही जन्मी

Rajgarh News: मध्य प्रदेश राजगढ़ जिले पचोर थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सुबह करीब 9 बजे राहगीरों ने कचरे के ढेर से नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनी।

राजगढ़ में गला काटकर नवजात बच्ची को फेंका: पुलिस ने कचरे से उठाकर अस्पताल में कराया भर्ती, एक-दो पहले ही जन्मी

(रिपोर्ट- पंकज शर्मा)

Rajgarh News: मध्य प्रदेश राजगढ़ जिले पचोर थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सुबह करीब 9 बजे राहगीरों ने कचरे के ढेर से नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनी। बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को पचोर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

मासूम के गले में गहरे निशान

डॉक्टर पीएस परमार के अनुसार, नवजात के गले पर चाकू से काटने के गहरे निशान थे, जिनसे खून बह रहा था। साथ ही, ठंड के कारण उसकी स्थिति और भी नाजुक हो गई थी। समय पर चिकित्सा मिलने से बच्ची की जान बच गई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची अब खतरे से बाहर है लेकिन उसे गहन देखभाल की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- टीकमगढ़ में आबकारी टीम पर हमला, एसआई की रिवॉल्वर छीनी, बदमाशों ने बरसाए डंडे और पत्थर

बच्ची इलाज के बाद खतरे से बाहर

डॉ. इंसाफ अंसारी ने बताया की बच्ची एक से दो दिन पहले ही जन्मी है। उसके गले पर गहरा निशान था। बच्ची अब स्टेबल है। पुलिस कर्मी और अस्पताल स्टॉफ के साथ उसे राजगढ़ NICU में भर्ती करने भेजा है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

पचोर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने इस अमानवीय कृत्य की निंदा की और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो उसे तुरंत साझा करें। बच्ची फिलहाल सुरक्षित है और पचोर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जहां से बच्ची मिली उसके आसपास इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें-

इंदौर में भाजपा पार्षद के बीच विवाद का मामला: MIC सदस्य जीतू यादव ने दिया इस्तीफा, पार्टी की सस्यता भी गई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article